🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रदेश के कारखानों का थर्ड पार्टी इन्स्पेक्शन

👤
DD
👁 1536 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश के कारखानों का थर्ड पार्टी इन्स्पेक्शन
करने निजी इंजीनियरों को मिलेगा अधिकार
13 दिसंबर 2020। प्रदेश के नॉन हेजार्डस कारखानों का थर्ड पार्टी इन्स्पेक्शन करने के लिये अब निजी इंजीनियरों को अधिकार मिलेगा। जो कारखाना यह थर्ड पार्टी इन्स्पेक्शन करायेगा उसके खिलाफ श्रम विभाग रुटीन जांच करने नहीं जायेगा। हर साल 31 जनवरी के पहले कारखानों को थर्ड पार्टी इन्स्पेक्शन रिपोर्ट श्रम विभाग में जमा कराना होगी अन्यथा उनके यहां रुटीन इन्स्पेक्शन किया जायेगा।
शिवराज सरकार द्वारा किये गये नये प्रावधान के तहत, श्रमायुक्त थर्ड पार्टी इन्स्पेक्शन करने वाले इंजीनियरों को यह अधिकार एक सर्टिफिकेट के जरिये प्रदान करेंगे। इसके लिये इन इंजीनियरों को श्रम विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करना होगा। ऐसा इन्सपेक्शन सर्टिफिकेट नियत अवधि एवं नियत क्षेत्र के लिये होगा। साथ ही इन निजी इंजीनियरों को लोक सेवक होने का अधिकार नहीं मिलेगा। ऐसे निजी इंजीनियर मुख्य कारखाना निरीक्षक से मान्यता प्राप्त होने चाहिये जो मशीनों, लिफ्ट, लिफ्टिंग मशीन एवं टूल्स तथा पेशर वेसेल्स का निरीक्षण करने की योग्यता रखते हों।
श्रमायुक्त को अधिकार रहेगा कि वह किसी भी समय ऐसा सर्टिफिकेट निरस्त कर सके, लेकिन ऐसा करने के पूर्व वह संबंधित को सुनवाई का मौका देगा। ये निजी इंजीनियर कोई व्यक्ति या समूह भी हो सकेंगे।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने यह कार्यवाही ईज आफ डूईंग बिजनेस के तहत की है। लेकिन इसके बावजूद कोई शिकायत मिलती है या दुर्धटना होती है तो श्रम विभाग के अधिकारी कारखाने में जाकर जांच कर सकेंगे। सिर्फ रुटीन निरीक्षण से कारखानों को छूट रहेगी।
Tags :