🔴 TRENDING NOW!
कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास

35 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मेलनों में मिलेगी 1600 करोड़ की राहत राशि

👤
DD
👁 5673 व्यूज
📍 Bhopal
35 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मेलनों में मिलेगी 1600 करोड़ की राहत राशि
प्रधानमंत्री श्री मोदी भी करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्य कार्यक्रम में रायसेन में उपस्थित रहेंगे
3 नए कृषि कानूनों के किसान हितैषी प्रावधानों से अवगत करवाया जाएगा
राज्य जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर होंगे सम्मेलन

17 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने18 दिसंबर को राज्य में हो रहे चार स्तरीय किसान कल्याण कार्यक्रम और सम्मेलनों के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कांफ्रेंस द्वारा निर्देश दिए कि कलेक्टर्स इन कार्यक्रमों की पूरी तैयारी युद्ध स्तर पर पूर्ण कर किसानों को सूचना आज ही पहुंचाने का कार्य करें।राज्यस्तरीय महा सम्मेलन रायसेन में होगा जिसमें मुख्यमंत्री श्री चौहान सम्मिलित होंगे। अन्य सम्मेलन जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसान सम्मेलन को सफल बनाने के संबंध में कलेक्टर्स को विस्तृत निर्देश दिए। किसान सम्मेलनों में खरीफ 2020 में हुए फसलों के नुकसान की राहत राशि किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी । इससे करीब 35 लाख 50 हजार किसान लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान रायसेन में राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसमें लगभग 20 हजार किसान सम्मिलित होंगे ।

अन्य जिलों में मंत्री इन कार्यक्रमों में किसानों को राहत राशि का वितरण करेंगे।इसी तरह के कार्यक्रम ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर भी होंगे।

चार स्तरीय किसान सम्मेलन के लिए सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दिए गए।

प्रमुख निर्देश

किसानों को राहत राशि के वितरण के साथ ही पशुपालकों ,मत्स्य पालकों आदि को भी लाभ प्रदान किए जाएं।

किसान क्रेडिट कार्ड के वितरण का कार्य भी किया जाए।

कृषि ,ग्रामीण विभाग, राजस्व विभाग विशेष रूप से कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दें।

अन्य विभाग भी सहयोग करें।

सीएम ने कहा कार्यक्रम में अधिकतम किसानों को जोड़ने का प्रयास करें।

सोशल डिस्टेंसिंग और सावधानी रखे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य हो। सभी किसान मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। आवश्यक सावधानियों के साथ कार्यक्रम संपन्न किए जाएं।

प्रधानमन्त्री श्री मोदी भी संबोधित करेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन के पश्चात प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा किसानों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन के पश्चात प्रधानमंत्री श्री मोदी दोपहर लगभग 2 बजे संबोधित करेंगे।नए कृषि कानूनों के लाभकारी प्रावधानों के संबंध में किसानों को विस्तार से इन सम्मेलनों में जानकारी प्रदान की जाएगी।

लोकार्पण, शिलान्यास भी होंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इनके साथ सम्मेलनों में कृषि विकास से संबंधित कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी होंगे। सम्मेलनों में किसान कानूनों के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, प्रत्येक जिले में लगभग 1000 किसानों की भागीदारी रहेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रीय चैनल और वेबकास्ट से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रहेगा ।उन्होंने निर्देश दिए कि सम्मेलनों की तैयारियों को आज ही अंतिम रूप दे दिया जाए।
Tags :