🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

देखिए, एमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा ने रेड कारपेट पर बिखेरे जलवे

👤
Digital Desk
👁 19153 व्यूज
📍 नई दिल्ली
देखिए, एमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा ने रेड कारपेट पर बिखेरे जलवे


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में छाई हुई हैं। टेलीविज़न के ऑस्कर कहे जाने वाले एमी अवॉर्ड्स में इस साल प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं। यहां उनका जलवा देख कई हॉलीवुड एक्ट्रेस भी दंग रह गईं, वो रेड गाउन में गजब की लग रही थीं।



बता दें कि प्रियंका अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में लीड रोल निभा रही हैं। एमी अवॉर्ड्स में जैसन वू द्वारा डिज़ाइन किए लाल रंग की गाउन और ब्रायन एटवुड के हील्स में प्रियंका ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा।



प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड में कम ही नजर आती हैं। पिछले कई महीनों से अमेरिका ही उनका दूसरा घर हो गया है। सुनने में आ रहा है कि प्रियंका ने वहां रहने के लिए घर भी खरीद लिया है। इस साल ऑस्कर में पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'क्वांटिको' के दूसरे सीज़न की शूटिंग में व्यस्त हैं।



इधर प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' अगले साल रिलीज़ होने वाली है, जिसमें वह ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आएंगी। हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन ने प्रियंका चोपड़ा को 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल किया था। हालांकि इस लिस्ट में वह आठवें नंबर पर हैं, लेकिन आज से पहले शायद ही कोई इंडियन एक्ट्रेस लिस्ट में शामिल हुई होगी।



गौरतलब है कि बॉलीवुड में प्रियंका की आखिरी फिल्म प्रकाश झा की 'जय गंगाजल' थी। इसके बाद उन्होंने अभी तक कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि सुनने में आया था कि इस साल दिसंबर में प्रियंका अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म के बारे में घोषणा करने वाली हैं।

Tags :