🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

आदिवासियों पर दर्ज आपराधिक मामले वापस लेने की प्रक्रिया शुरु

👤
DD
👁 1835 व्यूज
📍 Bhopal
आदिवासियों पर दर्ज आपराधिक मामले वापस लेने की प्रक्रिया शुरु
31 दिसंबर 2020। प्रदेश के आदिवासियों पर दर्ज आपराधिक प्रकरणों को वापस लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत 19 सितम्बर को भोपाल जिले में आयोजित वन अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में घोषणा की थी कि आदिवासी वर्ग के विरुध्द दर्ज छोटे-मोटे आपराधिक मामले वापस लिये जायेंगे।
इस घोषणा का क्रियान्वयन करने के लिये मुख्यमंत्री सचिवालय ने 25 सितम्बर को एक नोटशीट गृह विभाग को भेजी। गृह विभाग ने 25 नवम्बर को संचालक लोक अभियोजन को निर्देश भेजकर कहा कि वे इस घोषणा पर आवश्यक कार्यवाही करें।
अब संचालक लोक अभियोजन विजय यादव ने सभी जिला अभियोजन अधिकारियों को निर्देश भेजकर कहा है कि वे सीएम की घोषणा के तारतम्य में आदिवासियों पर दर्ज छोटे-मोटे प्रकरणों की वापसी हेतु आवश्यक कार्यवाही कर अवगत करायें।
Tags :