🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट

दतिया के लोकेंद्र क्लब को तोड़ने पर सदन में कांग्रेस का हंगामा

👤
DD
👁 2259 व्यूज
📍 Bhopal
दतिया के लोकेंद्र क्लब को तोड़ने पर सदन में कांग्रेस का हंगामा
5 मार्च 2021। विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को दतिया के लोकेंद्र क्लब को तोड़े जाने का मामला सदन में उठा। शून्यकाल के दौरान पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि दतिया के लोकेंद्र क्लब को बिना नोटिस के तोड़ दिया गया। इस क्लब में रखी 5 करोड़ कीमत की बिलियर्ड की टेबल भी तोड़ दी गई।

इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मामले को तूल सिर्फ इसलिए दे रही है क्योंकि कांग्रेस के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह इस क्लब के अध्यक्ष हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्लब में 200 दुकानें अवैध तरीके से बनाकर बेच दी। गृह मंत्री के इतना कहते ही कांग्रेस ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया और आसंदी के सामने जमा हो गए।

डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस के विधायक दतिया में लूट मचा रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी कि कांग्रेस इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव लेकर आए हम चर्चा करने को तैयार हैं। उन्होंने डॉ गोविंद सिंह से कहा कि वह बताएं और दस्तावेज सदन में रखें। इस पर डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि यदि यह भवन अवैध है तो इसमें नेहरू युवा केंद्र सहित अन्य सरकारी दफ्तर किराए पर क्यों खोले गए थे?

Tags :