🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

सराफा व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट से खुलेगा मौत का राज

👤
Digital Desk
👁 20275 व्यूज
📍 भोपाल
सराफा व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट से खुलेगा मौत का राज


सितम्बर 19, 2016। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में सराफा व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी सहित कई बातों का जिक्र होने की बात सामने आ रही है.



कंपू थाना पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर को सराफा व्यापारी विजय कुमार जैन ने कैंसर पहाड़ी जाकर अपने सिर में गोली मार ली. विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.



पुलिस को विजय कुमार जैन के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सुसाइड करने की वजहों का जिक्र किया गया है.

हालांकि, पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट का खुलासा नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी सहित कई तरह की परेशानियों के चलते विजय कुमार जैन ने खुद को गोली मार ली.
Tags :