🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

आईएएस छबि भारद्वाज को रिश्वत देने पर सीएमओ बर्खास्त

👤
Digital Desk
👁 19685 व्यूज
📍 भोपाल
आईएएस छबि भारद्वाज को रिश्वत देने पर सीएमओ बर्खास्त
सितम्बर 19, 2016। राज्य सरकार ने आईएएस छबि भारद्वाज को 50 हजार रुपये की रिश्वत देने वाले डिण्डोरी के तत्कालीन नगर पालिका श्याम सुंदर शर्मा को सेवा से बर्खास्त कर दिया। श्री शर्मा पर आरोप था कि छबि भारद्वाज जब डिण्डोरी की कलेक्टर थीं तब उन्होंने उनके बंगले में जाकर 50 हजार रुपये की रिश्वत दी। इस पर थाना डिण्डोरी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हुआ सत्र न्यायाधीश डिण्डोरी के समक्ष चालान पेश किया गया। गत 20 मार्च 2015 को न्यायालय ने तीन वर्ष के कारावास एवं 5 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई। मामले में लोक सेवा आयोग से परामर्श लिया गया तथा शुक्रवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर श्री शर्मा को सेवा से बर्खास्त कर दिया। छबि भारद्वाज वर्तमान में भोपाल नगर निगम की आयुक्त हैं।



- डॉ नवीन जोशी
Tags :