🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना मेरी सरकार का लक्ष्य है : मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 1287 व्यूज
📍 Bhopal
गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना मेरी सरकार का लक्ष्य है : मुख्यमंत्री श्री चौहान
बड़वानी में केन्द्र और राज्य की योजनाओं के हितग्राहियों का किया सम्मान
24 मार्च 2021, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना ही मेरी सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए मैं सज्जनों के लिए फूल से ज्यादा कोमल एवं गुण्डे, बदमाशों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर हूँ। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजना पहुँचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोडूंगा। गरीबों के हित के लिए बनाई गई योजनाएँ संचालित रहेगी। पिछली सरकार ने जिन योजनाओं को बंद कर दिया था, उन्हें पुनः प्रारंभ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को बड़वानी में केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हितग्राहियों का सम्मान पुष्पहार पहनाकर एवं शाल, श्रीफल तथा भगवत गीता भेंट कर किया। कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुम्मई माता मंदिर परिसर में आम का पौधा रोपा और कन्याओं का पूजन किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिये 5 लाख रुपये की लागत के सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि समर्थन मूल्य पर किसानों का एक-एक दाना खरीदा जायेगा। आगामी तीन साल में हर गरीब का पक्का मकान बनवाया जायेगा। प्रदेश के प्रत्येक ग्राम में जल मिशन के तहत नल के माध्यम से घर-घर जल पहुँचाया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से जाना कि गणवेश उनसे ही खरीदी जा रही है या किसी ठेकेदार से। महिलाओं ने बताया कि गणवेश की सिलाई करके वे ही वितरित कर रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि महिलाओं के समूह को आगे बढ़ाने के लिए अब 2 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि लॉकडाउन की परिस्थितियों से छोटे-छोटे काम धंधा करने वालों के लिए स्ट्रीट वेण्डर योजना अत्यंत कारगर सिद्ध हुई है। इस योजना को आगे भी जारी रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मास्क लगाने से 90 प्रतिशत कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। इसलिए सभी लोग मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से एवं सही तरीके से करे। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों को टोक कर उनके मास्क को सही से लगवाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये जन-भागीदारी का आव्हान किया और नागरिकों को सजग रहने की सलाह भी दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना के विरूद्ध संग्राम जारी है। पहले चरण में फ्रंट लाइन वर्कर और दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया गया है। अब एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण प्रारंभ किया जा रहा है। अतः सभी पात्र लोग अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवायें।

इन योजनाओं के हितग्राही हुए सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा ने प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन, बहु-विकलांगता पेंशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री स्व-रोजगार, प्रधानमंत्री आवास, दिव्यांग पेंशन, किसान कल्याण निधि और गणवेश वितरण योजना के हितग्राहियों को सम्मानित किया।

Tags :