🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

हर कॉलेज में हो एनएसएस यूनिट

👤
Admin
👁 19143 व्यूज
📍 1
हर कॉलेज में हो एनएसएस यूनिट
राज्य-स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री श्री गुप्ता

भोपाल : मंगलवार, जून 28, 2016। प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की यूनिट होना चाहिए। कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को एनएसएस से जोड़ें। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह निर्देश एनएसएस की राज्य-स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में दिये।



उच्च शिक्षा मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक ऐसा सेवा कार्य लें, जो सभी शिविर में किये जायें। कार्यों में नयापन दें, जिससे विद्यार्थियों की रूचि बनी रहे। उन्होंने कहा कि गाँव की जरूरत के अनुसार कार्य करें, जिससे एनएसएस की गतिविधियाँ चर्चा का विषय बने। गतिविधियों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। शिविरों में जन-प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें।



उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुलपति प्रत्येक तिमाही में एनएसएस की गतिविधियों की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान विशेष शिविरों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की विशेष परिक्षाएँ ली जायें। श्री गुप्ता ने कहा कि एनएसएस में होने वाले कार्यों की जानकारी से संबंधित न्यूज लेटर प्रकाशित करें। राज्य एवं जिला स्तर पर गतिविधियों के केलेण्डर बनाये। उन्नत भारत अभियान में चयनित जिलों में 5-5 गाँव में सर्वे कार्य 15 अगस्त तक पूरा करवायें। अभियान में झाबुआ, अलीराजपुर, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिला शामिल है। श्री गुप्ता ने सांसद द्वारा गोद लिये गाँव का भी सर्वे करवाने के निर्देश दिये।



उच्च एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि एनएसएस के विद्यार्थियों के माध्यम से ड्रायविंग लायसेंस बनवाने और हेलमेट पहनने के संबंध में जन-जागरूकता अभियान चलाया जाये। उन्होंने कहा कि खाली समय में विद्यार्थियों को झुग्गी-बस्तियों में ले जाकर स्वच्छता एवं बिजली बचाने की प्रेरणा दिलवाई जाये।



बैठक में विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने उनके क्षेत्र में करवाई गई विशेष गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान प्रमुख सचिव श्री आशीष उपाध्याय, विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Tags :