🔴 TRENDING NOW!
डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात

विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

👤
DD
👁 2367 व्यूज
📍 Bhopal
विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात
विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार का आश्वासन
6 अप्रैल। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माननीय श्री गिरीश गौतम ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत एवं राज्यसभा सदस्य श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की। इस दौरान विंध्य क्षेत्र एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम के विधानसभा क्षेत्र देवतालाब से संबंधित विकास कार्यों से संबंधित कई लंबित प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्रियों ने त्वरित निर्णय का आश्वासन प्रदान किया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी के साथ अपनी भेंट में रीवा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के बायपास बनने से पूर्व से छूटे हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्सों की सड़कों के निर्माण की ओर ध्यान आकृष्ट कराया, जिन पर केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री गड़करी ने तत्काल विचार कर कार्य का आश्वासन प्रदान किया। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग क्र.7 हनुमना, मऊगंज, रायपुर कर्चुलियान, मनगवां, रघुनाथगंज, देवतालाब, सोहागी और गुढ़ एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 75 एक्सटेंशन के तहत गुढ़ की सड़कों का निर्माण शामिल है। लगभग 35 किलामीटर लंबाई की इन सड़कों पर 52 करोड़ रु. से ज्यादा की धनराशि व्यय होना प्रस्तावित है। विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम के आग्रह पर केंद्रीय सड़क मंत्री श्री गड़करी ने देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के मुख्य जिला मार्ग देवतालाब से नई गढ़ी (लंबाई 16.80 किमी) का निर्माण केंद्रीय सड़क निधि से कराए जाने का भी आश्वासन दिया है। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने सिंगरौली-रीवा हाईवे के निर्माण कार्य में हो रहे विलंब पर अपना ध्यान आकर्षित कराया। श्री गौतम ने कहा कि इस मार्ग के पूर्ण हो जाने से सीधी और सिंगरौली जिलों का रीवा-सतना से परिवहन सुगम हो जाएगा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ श्री गौतम ने कृषि भवन में भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कृषि मंत्री को विंध्य क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण एवं बागवानी के क्षेत्र में अपार संभावनाओं के बारे में अवगत कराया। श्री गौतम ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज से जुड़ी कुछ योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।

विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत एवं राज्यसभा सदस्य श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट कर मध्यप्रदेश एवं विंध्य अंचल के विकास के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

Tags :