🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कोरोना संक्रमण को रोकने और इलाज के लिए हरसंभव प्रयास जारी - मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 1408 व्यूज
📍 Bhopal
कोरोना संक्रमण को रोकने और इलाज के लिए हरसंभव प्रयास जारी - मुख्यमंत्री श्री चौहान
पैनिक की स्थिति को निंयत्रित करना आवश्यक
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा

9 अप्रैल 2021। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशवासी अपना दायित्व निभाएँ। राज्य शासन अपने स्तर पर सभी व्यवस्थाएँ करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना संक्रमण के कारण बन रही पैनिक स्थिति को नियंत्रित करने में मीडिया से सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

बड़े शासकीय भवनों में अस्पताल जैसी व्यवस्थाएँ विकसित होंगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के सभी बड़े शहरों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। कुल एक लाख बिस्तरों की व्यवस्था का लक्ष्य है। निजी अस्पतालों का सहयोग भी लिया जा रहा है। इन अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके साथ ही बड़े शासकीय भवनों में अस्पताल जैसी व्यवस्था विकसित करने की भी योजना है। इसके लिए निजी क्षेत्र को भी हम प्रस्ताव दे रहे हैं।

ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। भारत सरकार ने भिलाई स्टील प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति पर सहमति दी है। इसके साथ ही केन्द्रीय रेल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल से चर्चा हुई है। उनकी ओर से भी आश्वासन प्राप्त हुआ है कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

टीकाकरण के लिए विशेष अभियान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मदिवस 11 अप्रैल से डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस 14 अप्रैल तक टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में ''किल कोरोना-दो'' अभियान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में ''किल कोरोना-दो'' अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गाँवों में सर्वे कर कोरोना प्रभावित व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनकी उपयुक्त जाँच व इलाज की व्यवस्था की जाएगी।

मास्क लगाना और सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए अपना दायित्व निभाएँ। वैज्ञानिक निष्कर्ष यही है कि मास्क के उपयोग और सुरक्षित दूरी बनाए रखने से कोरोना से बचा जा सकता है। वर्तमान समय में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी मानव सेवा है। मास्क लगाने, दूरी बनाए रखने, अनावश्यक भीड़ न लगाने जैसे आत्मानुशासन का पालन करें।

कोरोना वॉलेंटियर्स को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन के साथ सहयोग के लिए जुड़े कोरोना वॉलेंटियर्स को कोरोना संक्रमण के विरूद्ध अभियान में आवश्यकता के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
Tags :