🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

रूस में फिर नंबर-1 बनी पुतिन की पार्टी, हासिल किए 51 फीसदी वोट

👤
Digital Desk
👁 18919 व्यूज
📍 Delhi
रूस में फिर नंबर-1 बनी पुतिन की पार्टी, हासिल किए 51 फीसदी वोट


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी और उनके सहयोगी दलों ने सोमवार को आए संसदीय चुनाव के नतीजों में लगभग जीत हासिल कर ली है. रूस के सेंट्रल इलेक्शन कमीशन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने 51 फीसदी वोट पाए हैं. इन नतीजों से पुतिन की पार्टी का संसद के निचले सदन में प्रभुत्व बढ़ेगा.



बाकी दलों से काफी आगे हैं पुतिन

आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रवादी मानी जाने वाली लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रशिया (एलडीपीआर) 15.1 फीसदी वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर, कम्युनिस्ट पार्टी 14.9 फीसदी वोट के साथ तीसरे स्थान पर और रसिया पार्टी 6.4 फीसदी वोट के साथ चौथे स्थान पर है. उदारवादी विपक्षी दलों के हाथ कुछ चुनावी क्षेत्रों में जीत लग सकती है.



दिखे एंटी इनकंबेंसी के संकेत

दूसरी ओर कम संख्या में हुई वोटिंग से पता चलता है कि अगले राष्ट्रपति चुनाव से 18 महीने पहले सत्तारूढ़ पार्टी के लिए लोगों के उत्साह में कमी आई है. इसे एंटी इनकंबेंसी से जोड़कर देखा जा रहा है. इस बीच पुतिन ने पार्टी के प्रचार से जुड़े लोगों से कहा कि यह जीत दिखाती है कि यूक्रेन पर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से खराब हुई अर्थव्यवस्था के बावजूद वोटर्स को नेतृत्व पर भरोसा है.



पुतिन ने ही बनाई थी यूनाइटेड रशिया पार्टी

पुतिन ने ही यूनाइटेड रशिया पार्टी की स्थापना की थी. उनके सहयोगी इन नतीजों का इस्तेमाल 2018 के चुनाव प्रचार अभियान में करेंगे. पुतिन ने फिलहाल यह बात नहीं कही है कि वह दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ेंगे. रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे पुतिन ने कहा, 'हम निश्चित तौर पर यह कह सकते हैं कि पार्टी ने अच्छे परिणाम हासिल किए है. वह जीत गई है.'



क्रीमिया में पहली बार संसदीय चुनाव

रूस की ओर से क्रीमिया में पहली बार संसदीय चुनाव कराए गए हैं. साल 2014 में क्रीमिया को यूक्रेन से अलग कर रूस ने अपना हिस्सा बना लिया था. उस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना की गई थी. ड्यूमा में अगले पांच साल के लिए 450 सांसदों को चुना जाएगा. रूस में पांच साल पहले संसदीय चुनाव हुए थे. उस चुनाव में धांधली का पता चलने के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए गए थे.
Tags :