🔴 TRENDING NOW!
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

👤
Digital Desk
👁 18936 व्यूज
📍 नई दिल्ली
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने आखिरकार मुकदमा दर्ज कर लिया है. यह मुकदमा आयोग में भर्ती घोटाले के आरोप में किया गया है. इस मामले में स्वाति से पूछताछ भी की गई थी.



दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ मंगलवार को एसीबी ने भर्ती घोटाला मामले में एफआईआर दर्ज कल ली. इससे पहले सोमवार को स्वाति से एसीबी के अधिकारियों ने लगभग दो घंटे तक पूछताछ की थी.



साथ ही स्वाति को एसीबी ने 27 सवाल भेजे हैं जिनका जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है. स्वाति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली और कोई नहीं बल्कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि स्वाति ने आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को आयोग में नौकरी पर रखा है.



बरखा ने एसीबी को एक लिस्ट सौंपी है. जिसमें ऐसे 85 लोगों के नाम हैं, जिन्हें आवेदन किए बिना ही दिल्ली महिला आयोग में नौकरी पर रख लिया गया था.



गौरतलब है कि एसीबी की टीम ने स्वाति मालीवाल के दफ्तर से कुछ कागजात भी जब्त किए हैं. जबकि स्वाति का कहना है कि यह सब उन्हें परेशान करने के लिए किया जा रहा है. आयोग में हर भर्ती पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद की गई है.



पूरे मामले पर स्वाति मालिवाल का कहना हैं कि हम काम कर रहे हैं इसीलिए हमसे सवाल पूछा जा रहा है. बरखा सिंह पर आरोप लगाते हुए स्वाति ने कहा कि हमने 1 साल में इतना काम किया हैं जितना पुरानी अध्यक्ष ने 8 साल में नहीं किया, इसीलिए हमसे सवाल पूछे जा रहे हैं.



उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर हमने 12 हजार केस अटेंड किए हैं. इसलिए हमें परेशान किया जा रहा है. पिछली महिला आयोग की अध्यक्ष ने 8 साल में केवल एक केस हैंडल किया है. हम अपना काम करते रहेंगे. जरूरी हुआ तो जेल भी जाएंगे. हम किसी भी एजेंसी के पूछताछ से डरने वाले नहीं है. हमें काम से मतलब है.
Tags :