🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

👤
DD
👁 1351 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
14 अगस्त 2021। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा हमें स्वतंत्र हुए 74 वर्ष पूर्ण हो गए। यह स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव है। स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वें वर्ष में हमें अपने राष्ट्र को खुशहाल बनाने के लिए अपने अधिकतम प्रयास जारी रखने का संकल्प लेना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है। राज्य सरकार ने नागरिकों के कल्याण के लिए हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मध्यप्रदेश में सिंचाई, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी कौशल और प्रदेश की धरोहर के संरक्षण के प्रयास किए गए हैं। बीते डेढ़ दशक में इन प्रयासों में तेजी आई ,जिसके फलस्वरुप मध्यप्रदेश से बीमारू राज्य का तमगा भी हट सका। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट के बावजूद हर क्षेत्र में विकास के ईमानदार प्रयासों से मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। सरकार जन- सहयोग से अनेक प्रकल्प संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि मध्यप्रदेश देश के सबसे समृद्ध, उन्नतशील प्रांतों में शामिल होगा। स्वतंत्रता दिवस पर प्रगति की यात्रा में अपनी सहभागिता का संकल्प हर नागरिक को लेना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी जन-सहभागिता को आवश्यक मानते हुए शासकीय और अशासकीय स्तर पर हो रहे समस्त कार्यक्रम में नागरिकों के शामिल होने की अपेक्षा के साथ इन कार्यक्रमों की सफलता की कामना की है।
Tags :