🔴 TRENDING NOW!
भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

प्रदेश में ईथोनॉल का उपयोग बीस प्रतिशत करने नीति आयेगी

👤
DD
👁 1652 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में ईथोनॉल का उपयोग बीस प्रतिशत करने नीति आयेगी
नई निवेश संवर्धन और ड्रग फार्मा नीति भी लाने की तैयारी

डॉ. नवीन जोशी

भोपाल 1 सितंबर 2021। प्रदेश में बायो फ्यूल ईथोनॉल का उपयोग बीस प्रतिशत तक बढ़ाने के लिये जल्द नई नीति आ रही है। इसे केबिनेट की मंजूरी के लिये भेजा गया है। इसके अलावा नई निवेश संवर्धन एवं ड्रग फार्मा नीति भी तैयार हो रही है, जिसका फोकस प्रदेश में रोजगार के अवसरों में तेजी से वृध्दि करना है।
उल्लेखनीय है कि ईथोनॉल का पैट्राल में 5 प्रतिशत उपयोग हो रहा है तथा केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से कहा है कि इस बायो फ्यूल का उत्पादन करने वाली कंपनियों की स्थापना के लिये विभिन्न प्रकार की छूटें देने वाली नीति जारी करें जिससे इसका पैट्रोल में उपयोग बीस प्रतिशत तक बढ़ सके तथा पैट्रोल के विदेशों से आयात पर निर्भरता खत्म हो और इसमें लगने वाले भारी भरकम धन की बचत हो सके। चावल एवं मक्का से बनने वाले ईथोनॉल के उत्पादन के लिये अनेक कंपनियों ने अपनी परियोजनायें डालने के लिये मप्र सरकार से इच्छा जाहिर की है तथा इसीलिये उन्हें इसके उत्पादन का प्लांट डालने के लिये विभिन्न प्रकार की छूटें देने के लिये नीति तैयार कर ली गई है।
इधर नई निवेश संवर्धन नीति और नई ड्रग फार्मा नीति भी तैयार हो रही है तथा इनमें भी कई प्रकार की सहुलियतें और पूंजीगत छूटें देने के प्रस्ताव हैं। प्रदेश सरकार ने स्थानीय लोगों को 70 प्रतिशत रोजगार देने का प्रावधान किया हुआ है तथा इन नई नीतियों को भी रोजगार संवध्र्उन पर केन्द्रित किया गया है।
केंद्र के पोर्टल से लिंक होगी सिंगल विण्डो :
भारत सरकार उद्योगों की स्थापनाओं के लिये अनेक प्रकार की अनुमतियां एक ही जगह प्रदान करने के लिये अपना पोर्टल तैयार कर रही है। इस पोर्टल से मप्र भी जुड़ेगा तथा सिंगल विण्डों के माध्यम से उद्योग की स्थापना को आसान किया जायेगा। अगस्त माह के दूसरे पखवाड़े में यह पोर्टल लांच किये जाने की तैयारी है।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि हमारी ईथोनॉल पालिसी तैयार है जिसे केबिनेट की मंजूरी के लिये भेजा गया है। नई निवेश संवध्र्दन एवं ड्रग फार्मा नीति भी तैयार की जा रही है। ईज आफ डूईंग बिजनेस के लिये केंद्र सिंगल विण्डो बनाने के लिये एक पोर्टल तैयार कर रहा है जिसमें मप्र भी जुड़ेगा तथा यह पोर्टल अगले पखवाड़े में लॉच किये जाने की तैयारी है।
Tags :