🔴 TRENDING NOW!
मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पूर्व विधायकों के लिये अब एमएलए रेस्ट हाऊस में 25 कक्ष आरक्षित रहेंगे

👤
DD
👁 1432 व्यूज
📍 Bhopal
पूर्व विधायकों के लिये अब एमएलए रेस्ट हाऊस में 25 कक्ष आरक्षित रहेंगे
5 हजार सत्कार भत्ता एवं फोटोकापी की मशीन भी स्पीकर ने मंजूर की
7 सितंबर 2021। अब राजधानी भोपाल में स्थित एमएलए रेस्ट हाऊस में पूर्व विधायकों के लिये 25 कक्ष आरक्षित रहेंगे। इनमें 5 कक्ष पूर्व महिला विधायकों के लिये रिजर्व रहेंगे। इन कक्षों में सिर्फ पूर्व विधायक ही ठहर सकेंगे। इसके अलावा, पूर्व विधायक दल के विधानसभा भवन स्थित दोनों कार्यालयों में आने वाले पूर्व विधायकों के चायपान आदि के लिये सत्कार भत्ते के रुप में 5-5 हजार रुपये हर माह दिये जायेंगे और दोनों कार्यालयों में फोटोकॉपी मशीन भी विधानसभा सचिवालय द्वारा लगाई जायेगी।
उक्त तीनों मामलों की स्वीकृति स्पीकर गिरीश गौतम ने दे दी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1990 में पूर्व विधायक मंडल का गठन हुआ था जिसमें सभी दलों के पूर्व विधायक शामिल थे। वर्ष 2003 में कांग्रेस दल के पूर्व विधायकों के लिये पूर्व विधायक मंडल मप्र तथा भाजपा के पूर्व विधायकों के लिये पूर्व विधायक परिषद कार्यालय मप्र बना दिया गया है। कांग्रेस वाले पूर्व विधायक मंडल में गैर भाजपाई दलों के पूर्व विधायक भी शामिल किये गये हैं।
प्रदेश में इस समय करीब 700 पूर्व विधायक हैं तथा तीन सौ दिवंगत पूर्व विधायकों के परिजनों को फैमिली पेंशन मिल रही है। जीवित पूर्व विधायकों को प्रति माह 35 हजार रुपये (इसमें 20 हजार पेंशन एवं 15 हजार चिकित्सा भत्ता शामिल है) तथा दिवंगत विधायकों के परिजनों को 18 हजार रुपये फैमिली पेंशन हर माह विधानसभा सचिवालय द्वारा दी जा रही है। कांग्रेस पक्ष वाले पूर्व विधायक मंडल ने स्पीकर गिरीश गौतम को ज्ञापन देकर चिकित्सा भत्ता 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने, फैमिली पेंशन 18 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपये करने, ट्रेन में एसी फस्र्ट क्लास की सुविधा देने (अभी सेकण्ड एसी में सुविधा है), हवाई यात्रा की सुविधा देने, नि:शुल्क फास्ट टैग देने, साल में रेल कूपन 24 हजार रुपयों से बढ़ाकर 40 हजार रुपये तक करने तथा नई दिल्ली स्थित मप्र भवन में पूर्व विधायकों के ठहरने की अवधि साल में 13 दिन से बढ़ाकर 24 दिन करने तथा यही सुविधा मुम्बई स्थित मप्र सरकार के मध्यलोक भवन में ठहरने के लिये देने की भी मांग की है।
पूर्व विधायक मंडल मप्र की सुविधा संबंधी उप समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि हमारी तीन मांगों पर स्पीकर ने सहमति देकर निर्णय ले लिया है तथा शेष मांगों पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।


डॉ. नवीन जोशी
Tags :