🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

जल संसाधन के 27 और पीडब्ल्युडी के 44 रेस्ट हाऊस आम पर्यटकों के लिये खोले जायेंगे

👤
DD
👁 1407 व्यूज
📍 Bhopal
जल संसाधन के 27 और पीडब्ल्युडी के 44 रेस्ट हाऊस आम पर्यटकों के लिये खोले जायेंगे
भोपाल 16 सितंबर 2021। प्रदेश में जल संसाधन विभाग के 27 और पीडब्ल्युडी के 44 रेस्ट हाऊस आम पर्यटकों के लिये खोले जाने की तैयारी है। दोनों विभागों ने इसकी सूची बना ली है तथा इन्हें पर्यटन विभाग को रखरखाव एवं संचालन हेतु सौंपा जायेगा। पर्यटन विभाग इनका संचालन निजी क्षेत्र को सौंपेगा और इसके लिये लीज पर इन्हें प्रदान किया जायेगा।
पर्यटन विभाग से प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार, जल संसाधन विभाग के इन रेस्ट हाऊसों को पर्यटन परियोजनाओं के लिये लिया जाना प्रस्तावित है : गौशाला जलाशय रेस्ट हाऊस सिवनी, खितौली जलाशय रेस्ट हाऊस कटनी, बहोरीबंद जलाशय रेस्ट हाऊस कटनी, कोलार नहर संभाग नसरुल्लागंज सीहोर, दाहोद जलाशय संभाग रायसेन, जल संसाधन संभाग शाजापुर के दो रेस्ट हाऊस, जल संसाधन संभाग रतलाम, बड़वानी, सीधी, इंदौर के रेस्ट हाऊस, संजय सागर परि. बाह्य नदी संभाग गंजबासौदा विदिशा, जल संसाधन संभाग डबरा के दो रेस्ट हाऊस, जल संसाधन संभाग शिवपुरी, छिन्दवाड़ा, देवास के रेस्ट हाऊस, जल संसाधन संभाग उज्जैन के तीन रेस्ट हाऊस, रेहटी परि. पठारी सीहोर, बघरी परि. त्योदा विदिशा, सिंचाई विभाग का रेस्ट हाऊस बारना डेम जिला रायसेन, झोलियापुरा जिला सीहोर, सिंचाई विभाग का रेस्ट हाऊस जिला श्योपुर, माचागोरा रेस्ट हाऊस जिला छिन्दवाड़ा तथा भीमगढ़ रेस्ट हाऊस जिला सिवनी।
इसी प्रकार, पीडब्ल्युडी के इन रेस्ट हाऊसों को पर्यटन परियोजनाओं के लिये दिया जाना प्रस्तावित है : चोपना जिला बैतूल, शाहपुर जिला बैतूल, बम्होरी जिला गुना, ढेकना जिला होशंगाबाद, बरेली जिला रायसेन, ओबेदुल्लागंज जिला रायसेन, उदयपुरा जिला रायसेन, चंदेरी जिला अशोकनगर, मालनपुर जिला भिण्ड, खटकिया जिला गुना, मकसूदनगढ़ जिला गुना, सबलगढ़ जिला मुरैना, गोरस जिला श्योपुर, सुभाषपुरा जिला शिवपुरी, रेस्ट हाऊस जिला राजगढ़, मोतीपुरा जिला राजगढ़, असीरगढ़ जिला बुरहानपुर, सेंधवा जिला बड़वानी, मेघनगर जिला झाबुआ, थांदला जिला झाबुआ, बरवाह दाम्मोद रोड जिला खरगौन के दो रेस्ट हाऊस, पिपलिया जिला खरगौन, राजेन्द्र ग्राम जिला अनूपपुर, अमरकंटक जिला अनूपपुर, रामपुर बघेलान जिला सतना, चित्रकूट जिला सतना, मझौली जिला सीधी, ताला जिला उमरिया, बंधकपुर जिला दमोह, खर्राघाट जिला दमोह, भीमकुण्ड जिला छतरपुर, ढाना जिला सागर, रेहली जिला सागर, सतवास जिला देवास, मोरचान जिला नीमच, कुक्ड़ेश्वर जिला नीमच, सोहागपुर जिला होशंगाबाद, तामिया जिला छिन्दवाड़ा, शहर छिन्दवाड़ा का रेस्ट हाऊस, पीडब्ल्युडी रेस्ट हाऊस जिला श्योपुर, पिटगाारा बदनावर जिला धार, मुडख़ेड़ा (गाराघाट रेस्ट हाऊस एवं भूमि) जिला शिवपुरी तथा तानसेन रेसीडेंसी ग्वालियर के विस्तार हेतु पीडब्ल्युडी के रेस्ट हाऊस जिला ग्वालियर। पीडब्ल्युडी वर्ष 2017 में छतरपुर जिला के गंज स्थित रेस्ट हाऊस तथा वर्ष 2018 में अजयगढ़ रेस्ट हाऊस जिला पन्ना को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित कर चुका है।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि राज्य शासन स्तर पर निर्णय होने से हमने अपने विभाग के 27 रेस्ट हाऊसों को आईडेन्टिफाईड कर उसकी सूची सौंप दी है। अंतरविभागीय समिति द्वारा इस पर जब अंतिम निर्णय लिया जायेगा तब इन्हें पर्यटन विभाग को सौंप दिया जायेगा।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :