🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

महिला वकील ने नबालिग किशोरी को अवैध रूप से लिया गोद, साथियों से करवाई गंदी हरकत

👤
Digital Desk
👁 18957 व्यूज
📍 भोपाल
महिला वकील ने नबालिग किशोरी को अवैध रूप से लिया गोद, साथियों से करवाई गंदी हरकत
मध्य प्रदेश के जबलपुर में पेशे से एक महिला वकील की घिनौनी करतूत सामने आई है, जिसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जम्मू-कश्मीर की एक नबालिग किशोरी को गोद लेने के बाद डेढ़ साल तक उसे प्रताड़ित किया. जब इससे भी महिला का मन नहीं भरा तो अपने साथियों से बच्ची के साथ अश्लील हरकत करवाई.



महिला वकील की इस शर्मनाक करतूत से किसी तरह किशोरी भागकर बाल कल्याण समिती पहुंची और अपने साथ हुए कृत्य का खुलासा किया. पीड़िता की शिकायत पर बाल कल्याण समिति ने महिला वकील सहित चार लोगों को नोटिस जारी किया है.



जम्मू के जिला जम्मूतवी की रहने वाली इस किशोरी की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण इसकी मां ने इसे सरस्वती शिशु मंदिर जालन्धर में पढ़ने के लिए भेजा था, जहां से बच्ची को जबलपुर स्थित शिशु मंदिर में पढ़ाई के लिए भेजा गया.



इसी बीच करीब डेढ़ साल पहले स्नेह मिश्रा नाम की महिला वकील ने आरएसएस की स्वयंसेविका शशि राजपूत नाम की महिला मार्फ़त बच्ची को गोद लेने के लिए उसकी मां से जम्मू संपर्क किया. अच्छी परवरिश और शिक्षा देने का झांसा देकर उन्होंने फ़र्ज़ी तरीके से बच्ची को गोद ले लिया.



कुछ महीने बाद से ही गोद लेने वाली महिला स्नेह मिश्रा बच्ची के साथ मारपीट करने लगी और उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगी. हद तो तब हो गयी जब महिला वकील के घर आने वाले पुरुष वकील किशोरी को बुरी नीयत से देखते हुए उसके साथ छेड़खानी करते थे. गोद ली बच्ची के साथ होते इस बर्ताव का विरोध न करते हुए महिला वकील वहां से उठ कर चली जाती.



यह गंभीर आरोप खुद पीड़िता ने महिला वकील स्नेह मिश्रा पर लगाए हैं. पीड़ित किशोरी का कहना है कि डेढ़ साल से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेल झेलने के बाद उसकी हिम्मत जबाब दे गई थी, जिसके बाद उसके पास भागने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था.



मौका देख भागी घर से

दो दिन पहले जब स्नेह मिश्रा किसी काम से नागपुर गयी हुई थी, उसी दौरान किशोरी घर से भाग गयी और स्टेशन पहुंच गई. जहां वह ट्रेन का टिकट लेकर इंदौर की ट्रेन में बैठ गई, लेकिन नाईट शूट में ट्रेन में बैठा देख पुलिस ने उसे पकड़ लिया और चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया.



मां को जम्मू से बुलाया

मामले की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड लाइन ने मामला बाल कल्याण समिति को सौंपते हुए बच्ची उन्हें सौंप दी. बाल कल्याण समिति ने बच्ची के मां को जम्मू से जबलपुर बुला लिया है. बच्ची की मां कैमरे पर कुछ कहना नहीं चाहती, लेकिन उन्होंने बाल कल्याण समिति में शिकायत दर्ज कराई है



नोटिस जारी

बाल कल्याण समिति के सदस्य अरुण जैन का कहना है कि बच्ची को फ़र्ज़ी तरीके से गोद लिया गया है. स्नेह मिश्रा पर पहले भी एक अन्य बच्ची को गोद लेने और उसके साथ मारपीट करने का मामला बाल कल्याण समिति में दर्ज है.



इस पूरे मामले में गोद लेने की प्रक्रिया में शामिल पांच लोगों को नोटिस जारी किया गया है. वहीं, इस मामले के साथ ही स्नेह मिश्रा के खिलाफ दर्ज दूसरे मामले की भी पुनः जांच कराई जाएगी.
Tags :