🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

पन्ना का विकास लगातार जारी, पर्यटन के क्षेत्र में बनाएंगे नं.1 जिला : विष्णुदत्त शर्मा

👤
DD
👁 1595 व्यूज
📍 Bhopal
पन्ना का विकास लगातार जारी, पर्यटन के क्षेत्र में बनाएंगे नं.1 जिला : विष्णुदत्त शर्मा
पन्ना में प्राथमिक, उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भूमिपूजन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष

पन्ना। मैं सौभाग्यशाली हूं और स्वयं को धन्य मानता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे खजुराहो और पन्ना का सांसद बनाकर अवसर दिया। बुंदेलखंड के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
बुदेलखण्ड का पन्ना क्षेत्र अब पीछे नहीं है। हम सभी लोग मिलकर प्रयास कर रहे हैं कि पन्ना को टूरिज्म के क्षेत्र में नंबर वन जिला बनाएं। जिस क्षेत्र में हीरा, पन्ना निकलता हो वहां पूरी दुनिया के लोग आना चाहते हैं। खजुराहो में दुनिया के लोग आते हैं। विश्व का आईकोनिक सिटी है, वर्ल्ड हेरीटेज है। खजुराहो आने वाला टूरिस्ट भी पन्ना को भी देखना चाहता है। उसका टूरिज्म सर्किट कैसे बनेगा इसका प्रयास सरकार कर रही है। पन्ना में सिकरिया हवाई पट्टी का काम शुरू हो गया है। पन्ना अब सामान्य जगह नहीं है, इसके विकास की यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को पन्ना में प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों के भूमिपूजन कार्यक्रम में कही।
संकट के समय नहीं होने दी कोई असुविधा
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के समय जब पन्ना क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी और स्वास्थ्य मंत्री ने किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी। यहां ऑक्सीजन की उपलब्धता हर समय रही । सीटी स्केन मशीन की इस क्षेत्र में बड़ी जरूरत थी। मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी, श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने उसी दिन पन्ना में सीटी स्केन मशीन का शुभारंभ करा दिया। स्वास्थ्य सेवाओं में यहां 7 स्वास्थ्य केन्द्रों का उन्नयन हुआ है।
कमलनाथ ने किया धोखा, हमारी सरकार कर रही विकास
श्री शर्मा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, टूरिज्म से पन्ना को जोड़ने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। हमारा प्रयास है कि पन्ना क्षेत्र के विकास के लिए कृषि आधारित रिसर्च सेंटर, कॉलेज खुलें, रोजगार मिले। शिक्षा के क्षेत्र में जिले के हर ब्लॉक में सीएम राइज स्कूल खुलेगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में गलती से कांग्रेस की 15 महीने की सरकार बनी थी, जो मध्यप्रदेश का दुर्भाग्य है। उस सरकार ने किसानों, युवाओं के साथ पन्ना के लोगों को भी धोखा दिया। हमारे मुख्यमंत्री जी ने पन्ना को एग्रीकल्चर कॉलेज दिया था, उसके लिए बजट का भी प्रावधान हो गया था। परंतु कमलनाथ सरकार उस एग्रीकल्चर के बजट को छिंदवाड़ा ले गई थी। श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार जिले के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। जनता की आवाज बनकर प्रदेश में विकास की इबारत लिखने वाले हमारे मुख्यमंत्री जी ने पन्ना के लिए 207 करोड़ की घोषणाएं की हैं।



(लोकेन्द्र पाराशर)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
Tags :