🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

भारत ने 100 करोड़ से ज्यादा टीके लगाकर नया रिकार्ड बनाया - मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 1422 व्यूज
📍 Bhopal
भारत ने 100 करोड़ से ज्यादा टीके लगाकर नया रिकार्ड बनाया - मुख्यमंत्री श्री चौहान
प्रधानमंत्री श्री मोदी का जनता की जिन्दगी बचाने के लिए हार्दिक अभिनंदन
मध्यप्रदेश में अब तक 6 करोड़ 72 लाख 45 हजार से अधिक डोज लगाए गए
दिसम्बर अंत तक सभी प्रदेशवासियों को दूसरा डोज लगाना है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माना स्वस्थ्य कर्मियों, राजनैतिक और सामाजिक संगठनों का आभार

भोपाल 21 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत के लिए आज का दिन उपलब्धि का दिन है। कोविड के भारत में 100 करोड़ टीके लगा लिए गए हैं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्टेट हैंगर पर मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जनता की जिंदगी बचाने के इस अभियान के लिए हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। पहले हमने स्वदेशी वैक्सीन बनाई जो कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। अब 100 करोड़ से ज्यादा टीके लगा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। एक नया इतिहास रचा है। जिंदगी के दो डोज के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जितना अभिनंदन किया जाए, उतना कम है। मैं मध्यप्रदेश के सभी स्वास्थ्य कर्मियों, टीका लगाने के अभियान में लगे साथियों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और जिन बहनों-भाइयों ने टीकाकरण अभियान में सहयोग दिया है उनको हृदय से धन्यवाद देता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी अब तक 6 करोड़ 72 लाख 43 हजार से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। हमारा अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह संभव नहीं होता यदि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी वैक्सीन न बनती। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नि:शुल्क वैक्सीन देकर लोगों की जिंदगी कोविड की तीसरी लहर से सुरक्षित की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाया है, वे दूसरा डोज अवश्य लगवा लें, क्योंकि कोविड से बचने के लिए दूसरा डोज जरूरी है। दिसंबर माह के अंत तक हमको सभी प्रदेशवासियों को दूसरा डोज लगाने के अभियान को पूरा करना है।

Tags :