🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सीएम हेल्पलाईन में अपने दूसरे विभाग के पिछडऩे पर एसीएस अप्रसन्न हुये

👤
DD
👁 1882 व्यूज
📍 Bhopal
सीएम हेल्पलाईन में अपने दूसरे विभाग के पिछडऩे पर एसीएस अप्रसन्न हुये
26 अक्टूबर 2021। अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा के पास जल संसाधन एवं परिवहन विभाग हैं तथा दोनों विभागों के जो अलग-अलग मंत्री तुलसीराम सिलवाट एवं गोविन्द सिंह राजपूत हैं, वे सिंधिया खेमे के हैं। परिवहन विभाग पिछले दो माह से सीएम हेल्पलाईन में आई परिवहन विभाग से संबंधित शिकायतों के संतुष्टि के साथ निराकरण में प्रदेशभर में प्रथम आया है। वहीं जल संसाधन विभाग अपने से संबंधित शिकायतों के निपटारे में फिसड्डी रहा है। इससे एसीएस मिश्रा अप्रसन्न हो गये हैं।
एसीएस ने नोटशीट लिखकर जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता से कहा है कि प्रत्येक सप्ताह वीडियो कान्फ्रेन्सिंग की बैठक के दौरान सतत रुप से निर्देश दिये जाने के बावजूद सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में जल संसाधन विभाग की उपलब्धि निराशाजनक रही है। इसलिये संबंधित कछार के मुख्य अभियंताओं की जिम्मेदारी होगी कि वे उनके क्षेत्राधिकार से सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टि के साथ करें। यदि किसी मैदानी अधिकारी द्वारा इसमें शिथिलता बरती जाती है तो उसके विरुध्द सक्षम अधिकारी द्वारा कार्यवाही की जाये। माह सितम्बर 2021 या इसके पूर्व के जितने भी प्रकरण लंबित हैं, उनका संतुष्टि के साथ निराकरण 28 सितम्बर 2021 तक किया जाये। एसीएस ने नोटशीट में चेतावनी भी दी है कि प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में न करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
प्रमुख अभियंता ने भी सभी मुख्य अभियंताओं को एसीएस की नोटशीट की कॉपी भेजकर निर्देश जारी कर कहा है कि अपर मुख्य सचिव द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई है, इसलिये सभी लंबित प्रकरण निर्धारित समयावधि में निटाकर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।



डॉ. नवीन जोशी
Tags :