🔴 TRENDING NOW!
सिंगापुर PM की ₹26.6 करोड़ सैलरी से मोदी की ₹20 लाख कमाई तक, हर्ष गोयनका की पोस्ट पर छिड़ी बहस मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन के विस्तार से निवेश, रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना भारत की रक्षा ताकत को बड़ा बूस्ट, ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी वो बंदूक से नहीं डॉक्टर की सुई से डरते हैं, एंबुलेंस को मौत की गाड़ी समझते हैं “नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट में विकास की नई चुनौती” अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी पूरी तरह रोक: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा क्वांटम एंटैंगलमेंट को बचाने में भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, सही समय पर एक ‘फ्लिप’ से टलेगा नुकसान

गांव की बेटी योजना में अब सिंगल क्लिक से भुगतान होगा

👤
DD
👁 1954 व्यूज
📍 Bhopal
गांव की बेटी योजना में अब सिंगल क्लिक से भुगतान होगा
भोपाल 8 नवंबर 2021। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित गांव की बेटी योजना में अब मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से प्रोत्साहन राशि का भुगतान होगा। उच्च शिक्षा आयुक्त ने इस संबंध में प्रदेश के सभी शासकीय कालेजों के प्राचार्यों से कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा आगामी दिनों में गांव की बेटी योजना एवं प्रतिभा किरण योजना में छात्राओं को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि हस्तांतरण किया जायेगा। योजनाओं के संबंध में सभी प्रक्रियायें पूर्ण करें एवं भुगतान के संबंध में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही करें, क्योंकि यह भुगतान अब सीएम द्वारा सिंगल क्लिक द्वारा किया जायेगा।
दरअसल उक्त दोनों योजनाओं में अनेक छात्राओं को पूर्व के वर्षों में समय पर धनराशि न मिलने की शिकायतें सीएम हेल्पलाईन में आई थीं। इसीलिये अब सिंगल क्लिक से इस योजना का पैसा देने का निर्णय लिया गया है।
गांव की बेटी योजना गांव की पाठशाला में 12 वीं कक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करने एवं इसके बाद कालेज में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली बेटियों के लिये है जिन्हें प्रति माह 500 रुपये दिया जाता है। प्रतिभा किरण योजना शहरों की बीपीएल छात्राओं के लिये है जिन्हें उक्तानुसार ही 500 रुपये प्रति माह दिया जाता है।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :