🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

निजी नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन की फीस में बढ़ौत्तरी

👤
DD
👁 2192 व्यूज
📍 Bhopal
निजी नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन की फीस में बढ़ौत्तरी
भोपाल 21 नवंबर 2021। राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित निजी नर्सिंग होम्स एण्ड मेटरनिटी होम्स के रजिस्ट्रेशन की फीस में वृध्दि कर दी है। इसके लिये मप्र उपचर्या गृह तथा रुजोपचार संबंधी स्थापनायें रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन नियम 1997 में बदलाव करन दिया गया है। नये बदलाव के तहत, अब दस बिस्तरों तक के लिये 3 हजार रुपये, 10 से 20 बिस्तरों तक 5250 रुपये, 20 से 30 बिस्तरों तक 6750 रुपये तथा 30 बिस्तरों से अधिक प्रत्येक अतिरिक्त बिस्तर के लिये 225 रुपये लिये जायेंगे। इसी प्रकार क्लीनिकल एस्टेबिलिशमेंट जिसमें शामिल हैं मेडिकल लैबोरेट्री, फिजियोथैरेपी एस्टेबिलिशमेंट व आउटडोर क्लीनिक- के लिये पंजीयन शुल्क 3 हजार रुपये होगा।
नये प्रावधानों के तहत, अब आयुष नर्सिंग होम्स जिसमें शामिल हैं : आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिध्द व होम्येपैथी, का भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। संक्रामक रोगों की सूची में कोविड-19 को भी शामिल किया गया है। निजी नर्सिंग होम्स के नियमों में की गई कार्यवाही के विरुध्द अब अपील राज्य शासन के बजाये संचालक स्वास्थ्य सुनेंगे। नर्सिंग होम में प्रत्ये सौ बिस्तरों अथवा उसके भाग के लिये मेडिकल गैस पाईपलाईन सहित 25 प्रतिशत बिस्तर ऑक्सीजन सहित बिस्तर के रुप में रखना अनिवार्य होगा। निजी नर्सिंग होम के काउदण्टर में मरीजों से ली जाने वाली फीस प्रदर्शित करना होगी तथा मरीजों के लिये एक शिकायत पुस्तिका भी रखना होगी। इनमें किसी सरकारी सेवक को बिना अनुमति के नहीं रखा जा सकेगा।



डॉ. नवीन जोशी



Tags :