🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

भोपाल में आईएएस गेस्ट हाऊस को आलीशान स्वरुप दिया जायेगा

👤
DD
👁 2420 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल में आईएएस गेस्ट हाऊस को आलीशान स्वरुप दिया जायेगा
साथ ही आदिवासियों का एक नया खेल परिसर भी बनाया जायेगा
भोपाल 20 जनवरी 2022। राज्य सरकार अपने आईएएस अधिकारियों को उपकृत करने जा रही है। इन आईएएस अधिकारियों का भोपाल के चार इमली में दो सरकारी बंगलों यथा बी-25 एवं ईएन-1/3 एक्सटेंशन 1/4 में गेस्ट हाऊस है। बी-25 वाले बंगले का विस्तार कर इसे आधुनिक स्वररुप दिया जा रहा है जिसमें करीब आठ करोड़ रुपये व्यय किया जायेगा।
इसी प्रकार, भोपाल में एक नया आदिवासी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाया जा रहा है तथा इस पर करीब 60 करोड़ रुपये व्यय होगा।
उक्त दोनों निर्माण कार्यों के लिये लोक निर्माण विभाग की पीआईयू यूनिट ने वास्तुविदों से ड्राईंग एवं डीपीआर बनाने के आफर मांग लिये हैं। आईएएस गेस्ट हाऊस को तीन मंजिला बनाया जायेगा। योजना के मुताबिक इस गेस्ट हाऊस में 6 डिलक्स रुम, 4 फैमिली रुम, 3 स्टाफ क्वाट्र्स, एक ड्राईवर डोरमेटरी एवं किचन-डायनिंग हॉल बनेंगे।
इधर आदिवासी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के लिये भोपाल के कोलार मार्ग पर कालापानी गांव के पास भूमि देखी गई थी परन्तु वहां छोटे झाड़ का जंगल होने से रातीबढ़ में भूमि देखी गई। परन्तु यहां भी खदानें होने से निर्माण कार्य की योजना रद्द कर दी गई। अब अचारपुरा में में यह भूमि देखी गई है। स्र्पोट्स काम्प्लेक्स करीब 12 एकड़ में तथा साथ ही 20 एकड़ में आदिवासी कन्याओं के लिये आवासीय सह शिक्षा परिसर भी बनेगा। इन पर करीब 60 करोड़ रुपये व्यय होगा।
लाखों की बकायादार हैं आईएएस एसोसियेशन :
चार इमली में सरकारी बंगलों में बने आईएएस गेस्ट हाऊस का नियंत्रण आईएएस एसोसियेशन के पास है। इन बंगलों का एसोसियेशन सालों से किराया अदा नहीं कर रही है तथा गृह विभाग के संपदा संचालनालय को करीब 70 लाख रुपये किराया एसोसियेशन से वसूलना है और इसके लिये वह कई बार नोटिस भी जारी कर चुकी है। इसके बावजूद, इस गेस्ट हाऊस का सरकारी खर्चे पर विस्तार किया जा रहा है।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि भोपाल में आईएएस गेस्ट हाऊस का विस्तार करने एवं आदिवासी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सह कन्या आवासीय सह शिक्षा परिसर बनाया जाना है जिसके लिये क्ष्यात वास्तुविदों से ड्राईंग एवं डीपीआर बनाने के ऑफर मांगे गये हैं।


डॉ. नवीन जोशी
Tags :