🔴 TRENDING NOW!
सागर जहरीली शराब कांड: सीएम डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु तारों की छांव में निखरेगा मध्यप्रदेश का पर्यटन: प्रदेश के 6 गांवों में आकार ले रही है 'एस्ट्रो विलेज' परियोजना AI अगले दशक में इंसानों का अस्तित्व खत्म कर सकता है? Anthropic रिसर्चर ने जताई 10% से ज्यादा आशंका सिंगापुर PM की ₹26.6 करोड़ सैलरी से मोदी की ₹20 लाख कमाई तक, हर्ष गोयनका की पोस्ट पर छिड़ी बहस मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन के विस्तार से निवेश, रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना भारत की रक्षा ताकत को बड़ा बूस्ट, ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी

लाड़ली लक्ष्मी योजना में 25 हजार रुपये बढ़ाने में वित्त विभाग का लगा अड़ंगा

👤
DD
👁 2484 व्यूज
📍 Bhopal
लाड़ली लक्ष्मी योजना में 25 हजार रुपये  बढ़ाने में वित्त विभाग का लगा अड़ंगा
भोपाल 29 जनवरी 2022। प्रदेश की फ्लेशशिप स्कीम लाड़ली लक्ष्मी योजना में 25 हजार रुपये की और सहायता बढ़ाने में वित्त विभाग का अड़ंगा लग गया है। अब इस पर सीएम एवं सीएस को निर्णय लेना है, इसके बाद मामला केबिनेट की स्वीकृति के लिये जायेगा।
उक्त स्कीम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित है। लिंग अनुपात में सुधार के लिये 1 अप्रैल 2007 से लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की गई है। बालिका के नाम से शासन की ओर से 1 लाख 18 हजार रुपये जारी किये जाते हैं। योजनान्तर्गत बालिका के नाम से, पंजीकरण के समय से लगातार पांच वर्षों तक रूपये 6-6 हजार मप्र लाड़ली लक्ष्मी योजना निधि में जमा किये जाते हैं अर्थात कुल राशि 30 हजार रुपये बालिका के नाम से जमा किये जाते हैं। बालिका के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 2 हजार रुपये, कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने पर 4 हजार रुपये, कक्षा 11 वीं में प्रवेश लेने पर 6 हजार रुपये तथा 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर 6 हजार रुपये ई-पेमेंट के माध्यम से किये जाते हैं। अंतिम भुगतान रूपये 1 लाख रुपये बालिका की आयु 21 वर्ष होने पर तथा कक्षा 12 वीं परीक्षा में सम्मिलित होने पर भुगतान की जाती है, किन्तु शर्त यह रहती है कि बालिका का विवाह 18 वर्ष की आयु के पूर्व न हुआ हो।
चूंकि कालेज की पढ़ाई के लिये इन बालिकाओं को कुछ नहीं दिया जाता है, इसलिये महिला एवं बाल विकास विभाग ने 25 हजार रुपये की राशि कालेज में दाखिला देने के लिये बनाई है जिससे व्यस्क होने के बाद बालिक को 1 लाख 18 हजार रुपये के स्थान पर कुल 1 लाख 43 हजार रुपये मिल सकें। लेकिन इस राशि में बढ़ौत्तरी से वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनोज गोविल ने इंकार कर दिया है। अब मामला मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के पास अंतिम निर्णय के लिये आ गया है।
लाड़ला लक्ष्मी योजना में कुछ और बदलाव भी प्रस्तावित किये गये हैं। मसलन, बालिका के जन्म के समय ढोल बजाये जाना, स्कूल शिक्षा के लिये धन देने के लिये उसे शिक्षा पोर्टल से जोडऩा, योजना का अंतिम लाभ बालिका की उम्र 18 वर्ष होने के स्थान से 21 वर्ष करना आदि हैं।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :