🔴 TRENDING NOW!
मैरिको ने अपनी प्रमुख CSR शिक्षा पहल को नया रूप देते हुए निहार शांति मज़बूती की पाठशाला का अनावरण किया साँची पैकेटबंद दूध की नई दरें 14 नवंबर से लागू होंगी विश्व मधुमेह दिवस: मध्यप्रदेश में भी तेजी से बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, युवाओं में बढ़ते मामले चिंता का विषय अगले तीन साल में AI इंसानों से छीन सकता है नियंत्रण, OpenAI बोर्ड सदस्य की गंभीर चेतावनी भारत ने बैटरी कचरे के निर्यात पर लगाई रोक, लिथियम-कोबाल्ट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की घरेलू रिकवरी को मिलेगा बढ़ावा ‘सा रे गा मा पा 2026’ में टॉप 10 की जंग हुई तेज, चिल्ड्रन्स डे पर कंटेस्टेंट्स अपने माता पिता के साथ मंच पर देंगे खास परफॉर्मेंस AI एजेंट बन रहे साइबर सुरक्षा का खतरा, कंपनियों का ग्राहक डेटा असुरक्षित! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: दो बार रिमाइंडर के बावजूद विभागों ने नहीं दी विधेयकों की जानकारी इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’

रात को था बर्थ डे, सुबह दूसरी मंजिल से नीचे गिरी पड़ी मिली छात्रा

👤
Digital Desk
👁 20799 व्यूज
📍 इंदौर
रात को था बर्थ डे, सुबह दूसरी मंजिल से नीचे गिरी पड़ी मिली छात्रा
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अपना बर्थडे मनाकर लौटी छात्रा दूसरी मंजिल से गिर गई. इस पूरे मामले को संदेहास्पद मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.



जानकारी के मुताबिक, विष्णुपुरी कॉलोनी स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली आयुषी मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों के साथ बाहर गई थी.



बर्थडे सेलिब्रेट कर वापस लौटी आयुषी बुधवार को तड़के चार बजे हॉस्टल के नीचे गिरी मिली. हॉस्टल इंचार्ज ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. आयुषी की सांसे चल रही थी, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका गंभीर हालत में इलाज जारी है.



डॉक्टरों की मानें तो दूसरी मंजिल से गिरने के कारण आयुषी को गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए ये जांच करना शुरू कर दी है कि आयुषी खुद अपने कमरे में से गिरी थी या फिर उसे धक्का दिया गया था. बताया जा रहा है कि छात्रा मूल रूप से इटारसी की रहने वाली है. घटना के संबंध में उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है.
Tags :