🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के क्राइम डॉक्यू-ड्रामा 'क्राइम पेट्रोल 2.0' में गिरीश सहदेव पहनेंगे खाकी वर्दी

👤
DD
👁 6083 व्यूज
📍 Bhopal
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के क्राइम डॉक्यू-ड्रामा 'क्राइम पेट्रोल 2.0' में गिरीश सहदेव पहनेंगे खाकी वर्दी
मुंबई। बीते कुछ वर्षों में एक जॉनर के रूप में अपराध ने अपनी रोमांचक कहानियों के साथ भारतीय दर्शकों में भारी दिलचस्पी जगाई है। और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अपने सबसे लंबे समय तक चलने वाले क्राइम डॉक्यू-ड्रामा क्राइम पेट्रोल के साथ इस क्षेत्र में एक अद्वितीय पहचान बनाई है। देश भर में होने वाली आपराधिक गतिविधियों से जुड़ीं कहानियां दिखाकर लोगों को सतर्क करने के उद्देश्य से यह चैनल अब इस मशहूर शो का नया अवतार क्राइम पेट्रोल 2.0 पेश करने जा रहा है। इस रोमांच को आगे बढ़ाते हुए क्राइम पेट्रोल 2.0 ऐसे पुलिसवालों की जिंदगियों के इर्द-गिर्द घूमेगा, जो जघन्य अपराधों की जांच करते हैं और जिनका सामना ऐसे खतरनाक अपराधियों से होता है, जो हमारी कल्पना से परे हैं! यह शो पुलिसवालों के नजरिए से अपराध की गहरी पड़ताल करेगा, जहां वे आपराधिक मामलों को सुलझाते हुए जांच के अनदेखे पहलू, नए जमाने के उपकरणों का इस्तेमाल, भागदौड़, अनुमान और जवाब ढूंढने की उत्सुकता से जूझते नजर आएंगे।

बीते दो दशकों से कई फिल्मों और टेलीविजन में काम कर चुके पॉपुलर एक्टर गिरीश सहदेव, क्राइम पेट्रोल 2.0 में पुलिस अधिकारी का रोल निभाते नजर आएंगे। पीआई अजीत प्रताप सिंह के रोल में सच्ची जिंदगी पर आधारित अपराध की इन कहानियों को सामने लाते हुए गिरीश पुलिस टीम का हिस्सा होंगे, जो उत्तर प्रदेश में होने वाले संगीन अपराधिक मामलों को सुलझाएंगे।

इस शो का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित गिरीश ने कहा, "मैं क्राइम पेट्रोल का बड़ा फैन रहा हूं और मुझे इस शो की लोकप्रियता का अंदाजा है, जो इसने इतने वर्षों में हासिल की है। ऐसे में मैं क्राइम पेट्रोल 2.0 का हिस्सा बनने का मौका हाथ से जाने नहीं दे सकता था। जब भी मैं वर्दी पहनता हूं, तो मुझे इससे जुड़ी जिम्मेदारी का एहसास होता है और इस वजह से मैं इस रोल के साथ न्याय करने के लिए और कड़ी मेहनत करूंगा। जहां इस शो की मूल भावना वही रहेगी, वहीं अब यह शो गहराई से इस बात को दिखाएगा कि कैसे पुलिसवाले इन अपराधिक मामलों को समझाते हैं। इसमें उनकी सोच, इस जांच में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों और इससे उन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी बताया जाएगा। मैं दर्शकों से निवेदन करना चाहूंगा कि वो अपने आसपास के माहौल को बेहतर ढंग से समझने और अपराध की आहट को पहचानकर सतर्क होने के लिए इस शो को जरूर देखें।"
Tags :