🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

माधव नेशनल पार्क को टाईगर रिजर्व बनाने की तैयारी

👤
DD
👁 1397 व्यूज
📍 Bhopal
माधव नेशनल पार्क को टाईगर रिजर्व बनाने की तैयारी


डॉ. नवीन जोशी

भोपाल 6 अगस्त 2022। राज्य का वन विभाग शिवपुरी में स्थित माधव नेशनल पार्क को टाईगर रिजर्व बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिये केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सीएम को नोटशीट भेजी है। इस नेशनल पार्क में 38 बाघ हैं।
वन विभाग ने पीसीसीएफ वाईल्ड लाईफ को टाईगर रिजर्व बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के लिये कहा है। उल्लेखनीय है कि टाईगर रिजर्व बनाने के लिये राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण-एनटीसीए से मंजूरी लेना होती है। मप्र के वन्य प्राणी बोर्ड में इसके लिये प्रस्ताव पारित करना होगा और तब उसे एनटीसीए को भेजना होगा।
रातापानी अब तक नहीं बन पाया टाईगर रिजर्व :
एनटीसीए ने भोपाल के नजदीक रातापानी अभयारण्य कोि टाईगर रिजर्व बनाने की मंजूरी दी हुई है परन्तु राज्य सरकार इसे लम्बे समय से अधिसूचित नहीं कर पाई है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भी हाल ही में इसे टाईगर रिजर्व बनाने के लिये पत्र भेजा था परन्तु सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें जवाब भेजा है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद रातापानी अभयारण्य को टाईगर रिजर्व बनाने की कार्यवाही की जायेगी। रातापनी में करीब 45 बाघ विचरण कर रहे हैं।
Tags :