🔴 TRENDING NOW!
एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

जहां बना था नागिन का टैटू, नाग ने वहीं डसा, युवक की मौत

👤
DD
👁 2100 व्यूज
📍 Bhopal
जहां बना था नागिन का टैटू, नाग ने वहीं डसा, युवक की मौत
12 अगस्त 2022। भोपाल के कोलार इलाके में एक युवक की सर्पदंश की वजह से मौत हो गई। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि युवक ने अपने हाथ की कलाई पर जिस जगह नागिन का टैटू बनवा रखा था, वहीं पर एक कोबरा ने उसे डस लिया। परिजन जब तक उसे लेकर अस्‍पताल पहुंचते, उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। घटना बुधवार सुबह की है। युवक पेशे से आटो चालक था और सुबह-सुबह काम पर निकलने से पहले ऑटो की साफ-सफाई करने पहुंचा था। तभी सीट के नजदीक कुंडली मारकर बैठे कोबरा ने उसे डस लिया।
कोलार थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 43 वर्षीय अमित बाथम इलाके के गेहूंखेड़ा स्थित वंदना नगर में परिवार के साथ रहता था। वह स्वयं का आटो चलाता था। बुधवार सुबह वह करीब छह बजे सोकर उठा और रोजाना की तरह काम पर जाने से पहले कपड़े से अपना आटो साफ करने लगा। जब वह आटो की पिछली सीट साफ कर रहा था, तभी वहां बैठे काले नाग ने उसके दाहिनी हाथ की कलाई में दो जगह डस लिया। इत्‍तेफाक देखिए कि सांप ने अमित की कलाई पर उसी जगह अपने दांत गड़ाए, जहां उसने एक नागिन का टैटू बनवा रखा था। अमित फौरन घर गया और घटना के बारे में पत्नी को बताया। यह सुनकर पत्नी भी घबरा गई और तुरंत उसे लेकर जेके अस्पताल पहुंची। वहां जाकर पता चला अस्पताल में सर्पदंश के इलाज का इंजेक्शन उपलब्‍ध नहीं है। अस्‍पताल स्‍टाफ ने उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल जाने की सलाह दी। पत्नी अमित को लेकर हमीदिया अस्पताल की तरफ रवाना हुई, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस के मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags :