🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम कनाडा के हैलीफेक्स में 65 वीं काँमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कांफ्रेंस में शामिल होंगे

👤
DD
👁 1462 व्यूज
📍 Bhopal
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम कनाडा के हैलीफेक्स में 65 वीं काँमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कांफ्रेंस में शामिल होंगे
विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.पी.सिंह भी रहेंगे दौरे में मौजूद
भोपाल 18 अगस्त 2022, मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम कनाडा के हैलीफेक्स में 22 से 26 अगस्त तक आयोजित 65 वीं कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री कांफ्रेस में शामिल होंगे। श्री गौतम के साथ प्रतिनिधि मंडल में मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह शामिल रहेंगे। विदेश प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं दल के अन्य सदस्य डेनमार्क, नार्वे और जर्मनी की यात्रा भी करेंगे।
65 वीं कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री कांफे्रस की थीम ? समावेशी, सुलभ, उत्तरदायी एवं सशक्त संसद: लोकतंत्र की आधारशिला एवं विकास के लिए अत्यावश्यक? है। इस कांफ्रेंस में माननीय अध्यक्ष महोदय मध्यप्रदेश की गौरवशाली संसदीय परंपरा एवं मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन की दिशकांफ्रेंस में प्रथम दिवस 22 अगस्त को दो सत्र होंगे जिसमें प्रत्येक में चार-चार कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में संसद की भूमिका, कोविड-19 पर आधारित सत्र- महामारी के जवाब में शेष प्रासंगिकः संसद की भूमिका एवं जिम्मेदारी, एक लोक संसद: नवाचार के माध्यम से अधिगम्यता, सांसदों का व्यावसायिक विकास: लघु संसदों के लिए अवसर और चुनौतियां जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल 20 अगस्त को नई दिल्ली के इंदिरागांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल से रवाना होकर टोरंटो सेहोते हुए 22 अगस्त को हैलीफेक्स पहुंचकर कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे। इसमें मा लोक सभा अध्यक्ष के साथ राष्ट्र्मंडल देशों के अध्यक्ष तथा सचिव भाग लेंगे ।
Tags :