- डॉ. नवीन जोशी
भोपाल 20 अगस्त 2022। राज्य शासन ने जल संसाधन विभाग के दो अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। ईएनसी मदन सिंह डावर ने इस संबंध में जारी आदेश में कहा है कि निलम्बित सहायक यंत्री हरिदास अहिरवार के विरूद्ध पुलिस थाना कटारा हिल्स भोपाल में अपराध क्रमांक 205/2019 धारा 354 भादवि धारा 7/8 धारा 11 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 मामले में न्यायालय ने 6 जनवरी 2022 को तीन वर्ष का सश्रम कारावास एवं 8000 रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है। इस पर अब उन्हें सेवा से पदच्युत किया जाता है।
इधर जल संसाधन संभाग शाजापुर अन्तर्गत लखुन्दर बांयी तट नहर उपसंभाग क्रमांक 2 मक्सी में कार्यरत अमीन बादाम सिंह देवगीर को न्यायालय मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट शाजापुर द्वारा 15 मार्च 2022 को 6 माह का कारावास एवं 1000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। इस पर उसे सेवा से पदच्युत करने कर दिया गया है।
जल संसाधन विभाग के दो अधिकारी बर्खास्त
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1114
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Latest Posts















