🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्‍यक्षता में नक्सलवाद और साइबर अपराध पर नियंत्रण पर चर्चा

👤
DD
👁 969 व्यूज
📍 Bhopal
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्‍यक्षता में नक्सलवाद और साइबर अपराध पर नियंत्रण पर चर्चा

भोपाल 22 अगस्त 2022 । राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्‍यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित हुई। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीसी के माध्‍यम से बैठक में जुड़ें। बैठक में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर धामी भी मौजूद रहे। बैठक में नक्सलवाद और साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई। होगी। इसके साथ ही ड्रग्स, मानव तस्करी, मोटे अनाज के वितरण, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों पर व्यय होने वाली राशि की प्रतिपूर्ति आदि विषयों पर चर्चा की गई।



मुख्‍यमंत्री ने की थी अगवानी
अमित शाह हैदराबाद से देर रात एक बजे भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव सहित अन्य मंत्री , जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
Tags :