🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्‍य प्रदेश में एक लाख खाली पदों पर भर्ती के लिए विभागवार बनेगी कार्ययोजना

👤
DD
👁 1067 व्यूज
📍 Bhopal
मध्‍य प्रदेश में एक लाख खाली पदों पर भर्ती के लिए विभागवार बनेगी कार्ययोजना
भोपाल 23 अगस्त 2022, सामान्य प्रशासन विभाग सभी विभागों के साथ करेगा बैठक। अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों की अलग से मांगी जानकारी।
मध्‍य प्रदेश में अगले एक साल में सरकार एक लाख रिक्त पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार से विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक प्रारंभ की, जो तीन दिन चलेगी। इसमें सभी से रिक्त पदों के साथ भर्ती नियम की जानकारी मांगी जा रही है। अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों का ब्योरा अलग से मांगा जा रहा है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ होगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग रिक्त पद और भर्ती नियमों के आधार पर जानकारी तैयार करा रहा है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड और राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया कराई जाएगी। पहले उन विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया होगा, जहां कार्य प्रभावित हो रहा है।
गृह, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास जैसे विभागों में प्राथमिकता के आधार पर भर्तियां होंगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने 365 कंप्यूटर आपरेटर की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया है। इसी तरह अन्य विभाग भी प्रस्ताव बनाएंगे। वहीं, अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बैकलाग पदों की भर्ती के लिए विशेष भर्ती अभियान जून 2023 तक चलेगा। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रस्ताव तैयार करके भर्ती करने वाली एजेंसियों को भेजे जाएं।
Tags :