🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पॉलिसी शीघ्र तैयार करें ? मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 1231 व्यूज
📍 Bhopal
साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पॉलिसी शीघ्र तैयार करें ? मुख्यमंत्री श्री चौहान
26 अगस्त 2022, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि साइंस, टेक्नोलॉजी एण्ड इनोवेशन पॉलिसी शीघ्र तैयार कर केबिनेट के समक्ष रखी जाए। सिंगल सिटीजन डेटाबेस दिसंबर 2022 तक हर हाल में बना लिया जाए, जिससे नागरिकों को इसका लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि सिंगल सर्विस डिलीवरी पोर्टल अप्रैल 2023 तक बनाने की तैयारी भी की जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा कर रहे थे। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव श्री मनोज गोविल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुसार ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देना है। टेक्नोलॉजी का लाभ उठा कर ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। इसे ध्यान में रख कर ड्रोन पाठ्यक्रमों को संचालित करने की तैयारी पूरी की जाए। प्रदेश में नवीन आईटीआई की स्थापना के लिए तेजी से कार्य करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नवीन आई.टी. पार्क की स्थापना के लिये भोपाल, इंदौर और देवास में भूमि चिन्हांकित कर ली जाए। टीसीएस, इंफोसिस, इम्पेट्स आदि कंपनी में अधिकाधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रशासन में जवाबदेही को बढ़ाने के लिए विभागवार जिला रेंकिंग डैशबोर्ड विकसित किए जाए। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए जिलों की रेंकिंग करना जरूरी है। जबलपुर एवं उज्जैन की तरह भोपाल में साइंस सिटी बनाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सीएम मीटिंग मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया जाए। मोबाइल नेटवर्क विहीन 1635 ग्राम में नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सभी विभागों में हितग्राहीमूलक योजना में आधार आधारित भुगतान सुनिश्चित किया जाए। आईटी पॉलिसी के नवीनीकरण की कार्यवाही की जाए। बताया गया कि दूरसंचार विभाग द्वारा 3191 ग्राम में 4जी सर्विस उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है।
Tags :