🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

अरबपती के बेटे ने कुत्‍ते के लिए खरीद डाले आठ आईफोन 7

👤
Digital Desk
👁 19018 व्यूज
📍 चाईना
अरबपती के बेटे ने कुत्‍ते के लिए खरीद डाले आठ आईफोन 7


शौक बड़ी चीज होती है यह कहावत चीन के एक अरबपती बिजनेसमैन के बेटे पर बिलकुल फिट बैठती है क्‍योंकि इन जनाब के शौकीन बेटे ने अपने शौक के चलते अपने कुत्‍ते को ही लेटैस्‍ट आईफोन के आठ फोन गिफ्ट कर डाले। इतना ही नही फोन गिफ्ट करने के बाद उसके सोशल एकाउंट के जरिए यह बात पूरी दुनिया को भी बता डाली। कुत्‍ते को आईफोन गिफ्ट करने की यह खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अब सह पता नहीं है की कुत्ता इन फोन के साथ क्या कर रहा है।



कुत्‍ते के लिए खरीदे 8 आईफोन सेवन

एप्‍पल और उसके आईफोन के दुनियाभर मे लाखों नहीं करोड़ो दिवाने हैं लेकिन जिसके बारे मे हम आप को बताने जा रहे हैं उसके बारे मे शायद ही आप को जानकारी हो क्‍योंकि ये कोई आदमी नही एक कुत्‍ता है। यह कुत्‍ता चीन के मशहूर बिजनेसमैन बांव झिलालिन के बेट वांग साईकॉन्‍ग का है। वांग का नाम चीन के अरबपतियों मे शुमार है। हाल ही मे एप्‍पल ने आईफोन 7 लॉन्‍च किया है जिसके लिए चीन सहित कई देशों मे लोग लंबी कतारें लगा कर फोन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। यह कोई पहली बार नही है इससे पहले भी साईकॉन्ग ने 2015 में अपने दूसरे कुत्ते को एप्पल के दो गोल्ड स्मार्टवॉच गिफ्ट किए थे।



कुत्‍ते का है वीबो एकाउंट शेयर होती हैं तस्‍वीरें

चीन के बिजनेसमैन वांग झिलालिन के बेटे वांग साईकॉन्ग ने अपने कुत्ते के फोन के लिए 5,13,000 रुपये खर्च कर दिए। चीन में आईफोन 7 की कीमत 6,388 चीनी युआन लगभग 64,210 रुपये से 7,988 चीनी युआन लगभग 80,000 रुपये के बीच है। वांग ने यह जानकारी अपने कुत्‍ते कोको के वीबो अकाउंट के जरिए दी है। कोको का अपना एक वैरिफाइड वीबो अकाउंट भी है। विबो चीन में ट्विटर की तरह काम करता है। कोको के वीबो अकाउंट को 1.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्यादातर फैशनेबल तस्वीरें ही पोस्ट होती हैं।
Tags :