🔴 TRENDING NOW!
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

पं. दीनदयाल उपाध्याय के "नर सेवा ही नारायण सेवा" के विचार पर केन्द्रित है "मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान"- मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 1097 व्यूज
📍 Bhopal
पं. दीनदयाल उपाध्याय के "नर सेवा ही नारायण सेवा" के विचार पर केन्द्रित है "मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान"- मुख्यमंत्री श्री चौहान
भोपाल 25 2022, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि जनता ही भगवान है, दरिद्र ही नारायण है और उसकी सेवा ही भगवान की सेवा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य सरकार जन सेवा के इस संकल्प को साकार कर रही है। जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए "मुख्यमंत्री जन सेवा" अभियान में नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड और प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों के साथ जन-प्रतिनिधि भी सक्रियता से भाग ले रहे हैं। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को तत्परता से स्वीकृतियाँ प्रदान की जा रही हैं और योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। "मुख्यमंत्री जन सेवा" अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय के ?नर सेवा ही नारायण सेवा? के विचार को क्रियान्वित करने का माध्यम है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह विचार भोपाल में लालघाटी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा स्थल पर व्यक्त किए। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुमित पचौरी तथा श्री भगवान दास सबनानी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के विचार के प्रणेता थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप "सबका साथ-सबका विकास" सुनिश्चित करने गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। भारत शक्तिशाली, संपन्न, समृद्ध और गौरवशाली राष्ट्र के रूप में वैश्विक पटल पर उभर रहा है। पं. उपाध्याय के विचारों के अनुरूप राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवा मोर्चा के "हरा-भरा मध्यप्रदेश" अभियान में कार्यकर्ताओं को पौधे भी वितरित किए।
Tags :