🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

श्री महाकाल लोक के लोकार्पण का क्षण अदभुत एवं अविस्मरणीय होगा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

👤
DD
👁 1464 व्यूज
📍 Bhopal
श्री महाकाल लोक के लोकार्पण का क्षण अदभुत एवं अविस्मरणीय होगा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
भोपाल 6 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन के दशहरा मैदान में रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 11 अक्टूबर का दिन उज्जैन एवं समूचे प्रदेश के लिये गौरव का दिन होगा। इस दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पण का क्षण प्रदेशवासियों के लिये एक अदभुत एवं अविस्मरणीय क्षण होगा। सभी प्रदेशवासी इस गौरव के साक्षी बनें। उन्होंने प्रदेशवासियों को लोकार्पण समारोह में आने एवं सहभागी बनने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री महाकाल लोक सुन्दर एवं अदभुत है। इसके दर्शन से मन प्रफुल्लित हो जाता है। उन्होंने बताया कि लोकार्पण के बाद श्री महाकाल लोक का सभी प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने परम्परा अनुसार श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के किरदार निभाने वाले कलाकारों का पूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस दशहरा पर्व पर हम सभी अपने अन्दर की बुराइयों को भी दहन करें। प्रदेश में नशामुक्ति के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी बुराइयों का अन्त होना चाहिये।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, उज्जैन जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया सहित विधायक, जन-प्रतिनिधि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बरसते पानी में मुख्यमंत्री ने की महाकाल पालकी की पूजा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में दशहरा पर्व पर निकलने वाली महाकाल की सवारी में शामिल होने पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान बरसते पानी में महाकाल की सवारी में पैदल चले। महाकाल की सवारी दशहरा मैदान पहुँची, जहाँ शमी वृक्ष के समीप मुख्यमंत्री ने सपत्नीक महाकाल की पालकी की पूजा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिये भगवान महाकाल से कामना की और श्री महाकाल लोक के सफल आयोजन के लिये प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान भी भक्तिपूर्वक डमरू बजाते हुए भगवान महाकाल की सवारी में शामिल हुए। सवारी जैसे ही फ्रीगंज पहुँची हल्की बारिश प्रारम्भ हो चुकी थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान बारिश में भीगते हुए सवारी के साथ चले और उज्जैन की जनता का अभिवादन किया। सवारी में आगामी 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के होने वाले लोकार्पण के मद्देनजर श्री महाकाल लोक की झांकी भी निकाली गई। मुख्यमंत्री ने आम जनता से श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आवहान किया।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :