🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

बाघ प्रिंट प्राकृतिक रंगों और हाथ की कारीगरी की अद्भुत कला - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

👤
DD
👁 1196 व्यूज
📍 Bhopal
बाघ प्रिंट प्राकृतिक रंगों और हाथ की कारीगरी की अद्भुत कला - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री ने बाघ प्रिंट को समझा और उसे कपड़े पर उकेरा
माण्डू के प्राचीन ऐतिहासिक महलों का किया अवलोकन
भोपाल 9 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बाघ प्रिंट की अदभुत कला प्रकृति के बहुत नजदीक है। मांडू प्रवास के दौरान मुझे स्व-सहायता समूह की बहनों की बाघ प्रिंट से जुड़ी गतिविधियों को निकट से देखने-समझने का सौभाग्य मिला है। साथ ही मुझे प्राकृतिक रंगों और हाथ की कारीगरी के जादू से मनमोहक कलाकृति को उकेरती यह कला, प्रयोग कर सीखने को मिली है। स्व-सहायता समूह की बहनों और बाघ प्रिंट से जुड़े सभी कलाकारों को मेरी शुभकामनाएँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान धार जिले के माण्डू में बाघ प्रिंट के कलाकारों की कलाकृति और महिला स्व-सहायता समहों के उत्पाद का अवलोकन कर कलाकारों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान एक जिला-एक उत्पाद, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में हुए कार्यों से भी अवगत हुए। उन्होंने माण्डव के ऐतिहासिक महल, स्मारक और पर्यटन-स्थल देखे। मुख्यमंत्री, माण्डू के दो दिवसीय प्रवास पर थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक उत्पादों से निर्मित रंगों से की जा रही बाघ प्रिंटिंग को देखा। मुख्यमंत्री ने बाघ प्रिंट के कार्य को समझा और उसे कपड़े पर उकेरा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व-सहायता समूह की सदस्यों, स्थानीय शिल्पियों के द्वारा किये जा रहे कार्यों, उनके द्वारा निर्मित उत्पाद के संबंध में उनसे संवाद किया और बेहतर प्रगति के लिये तारीफ भी की। जिला पंचायत द्वारा स्व-सहायता समूह के सदस्यों को बाघ प्रिंट के कार्य के लिये प्रशिक्षित किया गया है। बाघ प्रिंट की माँग बढ़ने से कलाकारों की आय बढ़ी है। उत्सव, प्रदर्शनी और एक्सपो आदि से भी बाघ प्रिंट शिल्पियों को प्रोत्साहन मिल रहा है।

माण्डू के प्राचीन ऐतिहासिक महलों का अवलोकन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माण्डू में प्राचीन ऐतिहासिक जहाज महल परिसर और हिंडोला महल को देखा। उन्होंने चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर के अन्य मंदिर में भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने रेवा कुण्ड में पूजा-अर्चना की। ऐतिहासिक स्थलों पर मौजूद गाइड से बातचीत कर स्थलों के इतिहास के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पर्यटकों से भी बात की।

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, पूर्व मंत्री सुश्री रंजना बघेल,जन-प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :