🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट

नियंत्रण रेखा पर बोफोर्स गनों सहित मध्यम आर्टिलरी और अन्य तरह के उपकरण तैनात

👤
Digital Desk
👁 17940 व्यूज
📍 नई दिल्ली
नियंत्रण रेखा पर बोफोर्स गनों सहित मध्यम आर्टिलरी और अन्य तरह के उपकरण तैनात
भारतीय सेना किसी भी जंगी स्थिति से निपटने को तैयार



भारत प्रशासित कश्मीर के उड़ी में सैन्य कैंप पर हुए चरमपंथी हमले के बाद भारतीय सेना, कश्मीर में भारी और मध्यम स्तर की आर्टिलरी तैनात कर रही है. सेना के शीर्ष आधिकारिक सूत्रों ने एक न्यूज चैनल से बात​चीत में में इसकी पुष्टि की है.



हालांकि सेना के मुताबिक ये बर्फ पड़ने से पहले उसकी हर साल की तैयारी में शामिल है. लेकिन इस बार की तैयारी में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण रेखा पर बोफोर्स गनों, 105 मध्यम आर्टिलरी और अन्य तरह के उपकरण सीमा पर तैनात किए जा रहे हैं.



एक न्यूज चैनल संवाददाता का कहना है कि सैन्य सूत्रों ने इसे हर साल बर्फ पड़ने से पहले की तैयारी कहा है. सेना के शीर्ष सूत्रों ने बीबीसी को बताया कि खुफ़िया ब्यूरो से मिली सूचना के आधार पर सेना ये तैयारी कर रही है.

सेना को सूचना मिली है कि चरमपंथी सीमा पार से घुसपैठ की तैयारी में है. उधर एक सरकारी सूत्र ने बीबीसी से कहा है कि सीमा पर किसी भी जंगी स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना ये तैयारी कर रही है.



हालांकि सैन्य अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वो युद्ध की तैयारी कर रहा है लेकिन कहा कि उड़ी पर चरमपंथी हमले के मद्देनज़र भविष्य में इस तरह के किसी भी हमले से निपटने के लिए तैयारी में तेजी आई है.



सूत्रों के मुताबिक बुधवार देर रात उत्तरी कश्मीर के हिस्सों में पूरी तरह सशस्त्र सेनाओं की लामबंदी और आवश्यक युद्ध सामग्री पहुंचनी शुरू हो गई है.



उधर मिली जानकारी के मुताबिक सेना के जवान भारत प्रशासित कश्मीर में चरमपंथियों को निशाना बनाते हुए सैन्य अभियान चला रहे हैं.

भारतीय सेना के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि नियंत्रण रेखा के साथ ही कश्मीर में भारत और पाकिस्तान की वास्तविक सीमा पर दो जगहों पर सैन्य अभियान चलाए जा रहे हैं. यंहा सरहद को जाते हुए मुख्य हाइवे पर सैनिक और रसद ले जाते लंबे सैन्य दल देखे जा सकते हैं.
Tags :