🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्य प्रदेश में बंद हुई बाड़ी किचन गार्डन योजना

👤
DD
👁 1294 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश में बंद हुई बाड़ी किचन गार्डन योजना
भोपाल 16 अक्टूबर 2022। राज्य सरकार ने उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत वर्ष 2015 से संचालित बाड़ी किचन गार्डन योजना बंद कर दी है। इस योजना में गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों को प्रमाणित सब्जी बीजों जैसे भिण्डी, लौकी, गिलकी, कद्दू, करेला, बरबटी एवं पालक के बीजों का एक किट तैयार कर वितरित किया जाता था जिससे हितग्राही अपने घर के आसपास बाड़ी में लगाते थे जिससे उन्हें ताजी एवं जैविक सब्जियां प्राप्त होती थीं। इसमें 75 रुपये प्रति ग्राही व्यय निर्धारित था जिसे 20 दिसम्बर 2019 को बढ़ाकर 250 रुपये प्रतिग्राही कर दिया गया था। साथ ही पांच प्रकार के पौधे जिसमें नींबू, मुनगा, पपीता, अमरुद एवं आंवला शामिल था, नि:शुल्क देने का प्रावधान किया गया था। लेकिन अब यह योजना बंद कर दी गई है।


- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :