भोपाल 17 अक्टूबर 2022। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को प्रदेश में साढ़े चार लाख हितग्राहियों को कराएंगे गृह प्रवेश, प्रधानमंत्री सतना में होने वाले कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित हुए हैं यह आवास। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित कर दी यह जानकारी।
मुख्यमंत्री ने मंत्रीगणों से चर्चा में कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से अनेक अभियान शुरू हुए। इस दिन अफ्रीका से चीते मध्य प्रदेश में लाये गए। भारत मे चीता आना ऐसी घटना थी जिसने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। 11 अक्टूबर को महाकाल महाराज की कृपा से बने श्री महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री के कर कमलों से हुआ। प्रतिदिन एक लाख लोग श्री महाकाल लोक परिसर में आ रहे हैं। श्री महाकाल लोक की व्यवस्था स्थाई रूप से चले इसलिए कल में फिर उज्जैन जाऊंगा। हर गांव से लोग जल लेकर निकलें और रुद्रसागर में जल अर्पित करें। इसकी रूपरेखा बनाएं। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कर कमलों से मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में प्रारंभ करने की सामाजिक क्रांति की शुरुआत हुई। मैं कई ऐसे बच्चों को जानता हूं जिन्होंने अंग्रेजी के चलते मानसिक रूप से परेशान होकर पढ़ाई छोड़ दी। अंग्रेजी के मिथक को तोड़कर नई सामाजिक क्रांति का उद्भव हुआ है। मैं विश्वास सारंग और पूरी टीम को बधाई देता हूं, जिन्होंने दिन और रात काम किया। हम हिंदी और अंग्रेजी वाले की मेरिट लिस्ट भी अलग बनाएंगे। यह एक बड़ा टास्क है, जिसे सफल करना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को प्रदेश में साढ़े चार लाख हितग्राहियों को कराएंगे गृह प्रवेश
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 967
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा
- ट्रंप ने विवादित पोस्ट रीपोस्ट किया, भारत-चीन को ‘नरक’ बताया गया
- मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
- सीएम डॉ. मोहन ने किया ऐतिहासिक फैसला, किसानों से जमीन लेगी, तो मार्केट रेट का 4 गुना दाम देगी सरकार
- प्रधानमंत्री मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, कहा- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष















