🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने पाक कलाकारों को दी धमकी, 48 घंटे में छोड़ें भारत

👤
Digital Desk
👁 18077 व्यूज
📍 मुंबई
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने पाक कलाकारों को दी धमकी, 48 घंटे में छोड़ें भारत
उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ लोगों ने मानों मुहिम छेड़ दी है और जमकर नारे बाजी भी की जा रही है। एक ओर भारत इस हमले का जिम्मेदार सीधे तौर पर पाकिस्तान को ठहराते हुए उस पर अंतराष्ट्रीय दवाब बनाने की कोशिश तो कर ही रहा है वहीं शुक्रवार को महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने सभी पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे में भारत छोड़ने की धमकी दी है।



महाराष्ट्र नव निर्माण सेना की चित्रपट सेना कर्मचारी के नेता अमीय खोपकर ने सभी पाकिस्तानी कलाकारों को धमकी देते हुए साफ कहा कि हम सभी पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय देते हैं अन्यथा एमएनएस खुद ही उन्हें बाहर फेंक देगी। इसके साथ ही खोपकर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का सहयोग नहीं करेंगे। अगर वो नहीं गए तो उन्हें पीट-पीटकर कर यहां से भगा देंगे।



बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने इस तरह की चेतावनी पाकिस्तान कलाकारों को दी है। इससे पहले भी वो कई बार पाक कलाकारों को भारत छोड़ने की धमकी देता आया है जिसको लेकर काफी बवाल भी मचा। बीते अगस्त में भी पाक कलाकारों को अपने देश वापस लौटने की धमकी दी थी और प्रोडक्शन हाउस के निर्माताओं को चेतावनी देते हुए कहा था कि पाकिस्तान से जुड़े कलाकारों को अपने प्रोडक्शन हाउस से बाहर निकालो नहीं तो उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।



इसके साथ ही पाकिस्तान गजल गायक गुलाम अली के कार्यक्रम को लेकर भी काफी विरोध किया गया जिसके चलते उनका कार्यक्रम कई जगह रद्द किया गया। चित्रपट सेना हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री की यूनियन है जिसे शिवसेना का समर्थन प्राप्त है। रविवार को जम्मू-कश्मीर के उरी आतंकी हमले में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला किया गया था जिसके चलते 19 जवान शहीद हो गए थे उसके बाद से भारत के प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी से लोगों ने पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की।
Tags :