🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कानून-व्यवस्था पर बुलाई आपात बैठक

👤
DD
👁 1132 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कानून-व्यवस्था पर बुलाई आपात बैठक
भोपाल 19 अक्टूबर 2022, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर मुख्यमंत्री निवास में सुबह आपात बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर, भोपाल, बैतूल और गुना में हुई घटनाओं पर अधिकारियों से वर्चुअली जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर में वैशाली ठक्कर द्वारा आत्म-हत्या के प्रकरण में दोषियों पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसे घृणित और दर्दनाक बताया। उन्होंने दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बताया गया कि दोषियों के विरूद्ध इनाम घोषित किया गया है। साथ ही लुकआउट नोटिस जारी कर देश के सभी विमानतलों को सूचना दी गई है। दोषियों की तलाश में देश के अलग-अलग शहरों में टीमें रवाना की गई हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर में एडीएम द्वारा दिव्यांग से दुर्व्यवहार को घोर आपत्तिजनक तथा दुर्भाग्यपूर्ण मानते हुए एडीएम श्री पवन जैन को तत्काल हटा कर भोपाल संबद्ध करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जन-सुनवाई में किसी के भी साथ दुर्व्यवहार आपत्तिजनक है। अधिकारियों का जन-सामान्य से संयम और धैर्य के साथ संवाद आवश्यक है। समस्याओं के समाधान में सकारात्मक रवैया होना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैतूल में बढ़ रही चोरियों पर कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गश्त बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि जन-सामान्य में सुरक्षा का भाव बने रहना आवश्यक है। सामान्यजन यह अनुभव करें कि पुलिस हर कठिनाई में उनके साथ है। गुना में मनचले से परेशान होकर किशोरी द्वारा पढ़ाई छोड़ने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मनचलों के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेटियों को भयमुक्त वातावरण देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों से जुड़ी इस प्रकार की घटनाओं में अतिरिक्त संवदेनशीलता आवश्यक है। पुलिस, बालिकाओं और उनके अभिभावकों से सतत् संवाद में रहे तथा परस्पर विश्वास के संबंध विकसित करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल के न्यू मार्केट में हुई घटना की जानकारी भी लेकर सिटी बसों में सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :