🔴 TRENDING NOW!
फार्मा उत्सव में रोगाणुरोधी प्रतिरोध, दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष जोर ब्रिटेन में यौन संबंधों में गिरावट, युवाओं में सबसे ज्यादा बदलाव: लैंसेट सर्वे CIA और दो अन्य अमेरिकी खुफिया एजेंसियां साइबर हैकिंग का शिकार, गैर-गोपनीय डेटा प्रभावित: NYT कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ भारत-EU के बीच दिसंबर में ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर की उम्मीद, मोदी की ब्रुसेल्स यात्रा संभावित ज़ी टीवी के ‘तुम से तुम तक’ ने पूरे किए प्यार, ड्रामा और एंटरटेनमेंट के 500 एपिसोड्स! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य मेटा के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की कांग्रेस की चेतावनी, अकाउंट्स पर प्रतिबंध हटाने के लिए दिया 7 दिन का अल्टीमेटम अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत

बरकतउल्ला में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का हंगामा

👤
Digital Desk
👁 17890 व्यूज
📍 Bhopal
बरकतउल्ला में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का हंगामा
एग्जाम न होने और फैकल्टी की कमी से हैं परेशान



मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के छात्रों ने हंगामा कर दिया. वे फैकल्टी की कमी और समय पर परीक्षा नहीं होने को लेकर नाराज थे.



छात्रों का कहना है कि इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में जून में एग्जाम होना था. लेकिन सितम्बर खत्म होने जा रहा है अभी तक परीक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं.



विभाग में फैकल्टी और लैब नहीं होने की वजह से भी छात्र नाराज हैं. छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है.

छात्रों का आरोप है कि कई बार कुलपति एमडी तिवारी से परीक्षाएं समय पर कराने की मांग की गई. लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई, जिससे मजबूरन उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा है.



करीब 1 हजार से ज्यादा छात्रों ने यूनिवर्सिटी में तालेबंदी कर दी और रैली निकालकर कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

रैली के बाद छात्र धरने पर बैठ गए. इस दौरान छात्रों ने किसी को भी यूनिवर्सिटी में घुसने नहीं दिया, जिससे कॉलेज का स्टाफ बाहर खड़ा रहा.



छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे. वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द परीक्षाएं कराने की बात कही है.
Tags :