🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कोरोना काल में अनाथ हुए बच्‍चों के साथ शिवराज सिंह चौहान ने मनाई दिवाली, बच्‍चोंं के साथ किया डांस

👤
DD
👁 1448 व्यूज
📍 Bhopal
कोरोना काल में अनाथ हुए बच्‍चों के साथ शिवराज सिंह चौहान ने मनाई दिवाली, बच्‍चोंं के साथ किया डांस
भोपाल 23 अक्टूबर 2022 । मुख्यमंत्री निवास पर कोविड काल में अनाथ बच्चों के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया। दो साल बाद बगैर किसी बंदिश के दीपावली का उत्सव पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया किया। सीएम शिवराज और साधना सिंह शामिल हुए। शिवराज सिंह चौहान ने फूल रसा कर भांजे भाजियाों का स्वागत किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मामा का घर मस्ती करने के लिए होता है। इसलिए खूब मस्ती करो और दीवाली मनाओ। सीएम ने कहा कि किसी बच्चे को निराश होने और चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। सीएम ने बच्चों के लिए मोटिवेशनल गाना गया नदिया चले चले रे धारा, तुझको चलना होगा...।
सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चो की डरने की जरूरत नहीं है। मामा तुम्हारे साथ है। मध्य प्रदेश की सरकार तुम्हारे साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, कोविड बाल सेवा योजना हमने ऐसे बच्चों के लिए शुरू की है, जिसमें सरकार 5 हजार रुपए महीने देती है। सीएम बने बच्चों से कहा कि तुम डॉक्टर बनो, इंजीनियर बनो तुम्हारी फीस मामा भरेगा। उन्होंने कहा कि मैंने कलेक्टर को भी निर्देश दिए है कि ऐसे बच्चों को योजना का लाभ दिलाएं।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड में अनाथ बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं। इनकी समस्या ये वहां बता सकें। मुझे भी इनसे मिलना हो बात करना हो तो जानकारी ग्रुप में जाएं। सीएमशिवराज ने अनाथ बच्चों के लिए साल में एक बार खेल ओर सांस्कृति कार्यक्रम की प्रतियोगिता के आयोजन कराने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के जितने वाले बच्चों को पुरस्कार मिलेगा। सीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को योजना बनाने को कहा।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड काल में अनाथ बच्चों के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में पहुंचकर पौधारोपण किया। पौधरोपण करने के लिए सीएम कार से दो बच्चों रहमान और दिया को अपने साथ लेकर पार्क पहुंचे। जहां भोपाल जिले की- आरती, दिया, अमन, सुधांशु, विवान, सीहोर जिले की - सपना, कोमल, राजगढ़ जिले के - फैजान, सोहेब, रहमान, जैनब के साथ पौधरोपण किया।

मुख्यमंत्री निवास पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कोविड बाल सेवा योजना, बाल आशीर्वाद योजना के 315 बच्चे शामिल हुए। यहां सीएम शिवराज ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की। सीएम ने बच्चों के साथ गाना गाया और डांस भी किया।




Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :