भोपाल 28 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भ्रष्टाचार के प्रति राज्य शासन की जीरो टॉलरेंस की नीति है। भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। जहाँ गड़बड़ होगी वहाँ दोषियों को तत्काल दंडित किया जाएगा। महिला बाल विकास विभाग में 104 लोगों पर कार्रवाई की गई है और 26 को नौकरी से बाहर किया गया है। जनता को राहत देने के लिए स्वच्छ प्रशासनिक व्यवस्था का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। मैदानी पोस्टिंग में कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी-कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान विकास गतिविधियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में निवास कार्यालय से मंत्रीगण और विधायक साथियों से वर्चुअली संवाद कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के मंगल और कल्याण की कामना की। उन्होंने ने कहा कि मंत्री तथा विधायक अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों के रख-रखाव के लिए सक्रिय रहें। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और स्व-सहायता समूह की बहनों के साथ सतत संवाद करें। यह सुनिश्चित किया जाये कि योजनाओं और विकास गतिविधियों का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में जुड़े पात्र हितग्राहियों से संवाद के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। जिलों में संचालित विकास गतिविधियों और जन- कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉर्निंग मीटिंग का क्रम जारी रहेगा। विधायक इन बैठकों में सक्रियता से भाग लें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीएम राइज स्कूल के संबंध में भी चर्चा की।

गड़बड़ होने पर दोषियों को तत्काल किया जाएगा दंडित - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1194
Related News
Latest News
- शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम कक्षावार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश से चयनित 11 विद्यार्थी और 11 शालाओं को मिला सम्मान
- हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- चीन शी जिनपिंग की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए बनाएगा AI टूल, 1.1 अरब युआन का निवेश
- Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च: 50MP क्वाड कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ कीमत ₹44,999 से
- विश्व पर्यावरण दिवस पर एमपीसीडीएफ एवं सभी दुग्ध संघों में हुआ वृक्षारोपण
Latest Posts















