🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सभी गरीबों के घर बन जाये तो मेरा मुख्यमंत्री पद पर रहना सार्थक हो जायेगा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

👤
DD
👁 1118 व्यूज
📍 Bhopal
सभी गरीबों के घर बन जाये तो मेरा मुख्यमंत्री पद पर रहना सार्थक हो जायेगा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
भोपाल 28 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के सभी गरीबों के घर बन जाए तो मेरा मुख्यमंत्री पद पर रहना सार्थक हो जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान शुक्रवार को सीहोर जिले के खैरी सिलगैना में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान शिविर में 5 पंचायतों के ग्रामीणों के आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर संवाद कर रहे थे। सांसद रमाकांत भार्गव और अध्यक्ष अनसूचित जनजातीय वित्त निगम श्रीमती निर्मला बारेला भी उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खैरी सिलगेना पंचायत के ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि उनके आहवान पर पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुई है। मुख्यमंत्री ने पंचायत को समरस पंचायत भी घोषित किया। उन्होंने ग्रामीणों को संकल्प दिलाया कि वे छोटे-छोटे विवादों में थाना, कोर्ट-कचहरी जाने के बजाए गाँव में ही आपसी सहमति से विवाद सुलझाएँ। मुख्यमंत्री ने गाँव के विद्यालय को आदर्श बनाने की अपील भी की। उन्होंने गाँव में सफाई का बेहतर प्रबंध करने के लिए अंदरूनी नालियों के निर्माण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जन-सेवा अभियान का आशय ग्रामीणों को कार्यालय के चक्कर न लगाना पड़े और उन्हें शिविर में ही लाभ मिल जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र किसान, प्रधानमंत्री किसान कल्याण और मुख्यमंत्री सम्मान निधि से वंचित नहीं रहे। मुख्यमंत्री ने मंच से ही अनेक आवेदकों से उनके काम होने की तस्दीक भी की। ऐसे ही एक प्रकरण में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री पवन से पूछताछ की। श्री पवन ने बताया कि उनके खाते में दो किस्तों में एक लाख 38 हजार रूपए आ गए है। उनका घर अच्छा बन रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री पवन की पत्नी की मृत्यु सर्पदंश से हो जाने पर संबल योजना में चार लाख रूपये का चैक भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि सभी किसानों और पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाये।

दोषी अधिकारियों को टर्मिनेट और वेयर हाउस संचालक को ब्लैकलिस्ट करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों की उपज तुलाई में गड़बड़ी और भुगतान नहीं होने पर सख्त रूख अपनाते हुए संभाग आयुक्त भोपाल को निर्देश दिए कि वे दोषी अधिकारियों को टर्मिनेट और वेयर हाउस संचालक के विरूद्ध कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की भ्रष्टाचार को लेकर जीरों टोलरेंस की नीति है, जो भी भ्रष्टाचार करेगा उसे बख्शा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर सहित वेयर हाउसिंग और सहकारिता के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए पूछा कि यह कैसे हुआ और अब तक कार्यवाही क्यों नही हुई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषियों की जाँच कर जेल भेजें। वेयर हाउस को तुरंत ब्लैक लिस्ट करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी पंचायतों में स्व-सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि महिलाओं की आमदनी 10 हजार रूपए मासिक करने के लिए समूह को सशक्त बनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती-किसानी के साथ युवाओं को स्व-रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए रोजगार दिवस पर युवाओं को वित्तीय सहायता दिलवाई जाये।

21 करोड़ 90 लाख रूपये की लागत की 4 सड़क का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 21 करोड़ 90 लाख रूपये की लागत की 4 सड़क का भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने खैरी सिरगेना में नया खेल मैदान विकसित करने, खैरी सिलगेना से मछवाइ मार्ग निर्माण कराने और जागेश्वर धाम मंदिर का गेट बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने शिविर में बोरना, जोनतला, नंदमेर और आमोन ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की अनेक समस्याओं का समाधान किया।

पूर्जा अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री श्री चौहान खैरी सलगना में जोगेश्वर धाम में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दी।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, Mahakal, prativad.com



Tags :