🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

बेटियों, बहनों के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

👤
DD
👁 1214 व्यूज
📍 Bhopal
बेटियों, बहनों के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
भोपाल 30 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार बेटियों और बहनों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। जहाँ स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बहनों को आर्थिक उन्नयन के अवसर दिए गए हैं, वहीं लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाएँ बेटियों के लिए वरदान बनी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज कोल्लम में अमृतपुरी आश्रम के 17वें वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमृतपुरी आश्रम में माता अमृतानंदमयी (अम्मा) से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कन्या जन्म को प्रोत्साहित किया गया है। प्रदेश में 43 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियाँ हैं। इन्हें उच्च शिक्षा के लिए भी सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आमजन की सेवा के लिए सक्रिय है। राग, द्वेष भूल कर सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी धर्मों और शास्त्रों का एक ही सार है। प्रत्येक व्यक्ति में परमात्मा के दर्शन किए जा सकते हैं। सृष्टि के कण-कण में परमात्मा विराजमान हैं। गोस्वामी तुलसीदास जी ने कहा था- सिया राम में सब जग जानी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहाकि अम्मा प्रेम, करूणा और दया की मूर्ति हैं। वे दीन-दुखियों की सेवा करती हैं। कहा भी गया है कि आप दीन-दुखियों की आँखों में देखें तो साक्षात ईश्वर के दर्शन होंगे। सचमुच अम्मा भी अमृत हैं। वे कई लोगों को नया जीवन दे रही हैं।

मध्यप्रदेश आकर प्रेम और करूणा का संदेश फैलाएँ अम्मा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अम्मा को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों की ओर से अम्मा का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अम्मा मध्यप्रदेश में आकर प्रेम, करूणा का संदेश और आशीर्वाद दें। मध्यप्रदेश में नर्मदा जी बहती हैं, जो सबको जल देती है। अम्मा मध्यप्रदेश आएँ और प्रेम, करूणा का जल और दया का सागर बहाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अम्मा पीड़ित मानवता की सेवा कर रही हैं। उन्होंने ऐसी बहनों की सेवा की है जिन्होंने अपने परिवार को खो दिया है। यह विचारणीय है कि सरकारें काफी बड़े बजट से अनेक योजनाएँ संचालित करती हैं। इन योजनाओं में प्रेम और करूणा का भाव भी सदैव शामिल रहे तो दुनिया में स्वर्ग उतर आएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस आश्रम में आकर हम धन्य हैं।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :