🔴 TRENDING NOW!
दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत जीनत अमान की फिल्म देखने के लिए चंकी पांडे ने पहना था बुर्का, सुनाया 15 साल की उम्र का मजेदार किस्सा एआईएम कांग्रेस-2026: प्रदेश की किस्मत बदलने सीएम डॉ. मोहन जा रहे दुबई , बेहद अहम है ग्लोबल AIM-2026, ये मेगा कंपनियां होंगी शामिल? बंडा-शाहगढ़ में शराब सेवन से मौतों पर सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा मध्यप्रदेश में मोबिलिटी क्रांति की शुरुआत सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया 2850 करोड़ के नए मेट्रो कॉरिडोर का शुभारंभ, कहा- इंदौर के विकास को मिली नई रफ्तार भारत को मिली 24x7 निगरानी की नई ताकत, EOS-05 सैटेलाइट से अब अंतरिक्ष से लगातार नजर भोपाल-देवास रोड पर अब बिना रुके कटेगा टोल, फंदा प्लाजा पर बैरियर-लेस सिस्टम का ट्रायल मध्य प्रदेश में 11 IAS अधिकारियों का तबादला, कई बड़े विभागों में बदली जिम्मेदारियां

राज्यपाल ने नव नियुक्त 4 केबिनेट और 5 राज्य मंत्री को शपथ दिलाई

👤
admin
👁 18661 व्यूज
📍 1
राज्यपाल ने नव नियुक्त 4 केबिनेट और 5 राज्य मंत्री को शपथ दिलाई
भोपाल 30 जून 2016। राज्यपाल राम नरेश यादव ने राजभवन में संपन्न मंत्रि-परिषद के विस्तार में 9 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। केबिनेट मंत्री के रूप में ओमप्रकाश धुर्वे, रूस्तम सिंह, जयभान सिंह पवैया और श्रीमती अर्चना चिटनिस ने तथा राज्य मंत्री के रूप में हर्ष सिंह, संजय पाठक, श्रीमती ललिता यादव, विश्वास सारंग और सूर्य प्रकाश मीणा ने शपथ ग्रहण की।

नवनियुक्त मंत्रियों ने ईश्वर के नाम पर हिन्दी में शपथ ग्रहण की। मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्रीमंडल के अन्य सदस्य, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक, निगम-मण्डल के अध्यक्ष, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा पत्रकार उपस्थित थे।
Tags :