🔴 TRENDING NOW!
BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल

मध्य प्रदेश की सभी बसें इलेक्ट्रिक कर दीजिए: नितिन गडकरी

👤
DD
👁 1538 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश की सभी बसें इलेक्ट्रिक कर दीजिए: नितिन गडकरी
जबलपुर 7 नवंबर 2022। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंडला स्थित पुलिस ग्राउंड में 1261 करोड़ की लागत की 329 किलोमीटर की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंडला में कहा, मध्य प्रदेश की सब बसों को इलेक्ट्रिक कर दीजिए। मैं आपको एसी इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का रास्ता बताऊंगा। किराए में 25 प्रतिशत की कमी भी कर दीजिए। फूड ग्रेन से एथेनाल बनाया जा रहा है। इससे वाहन चलाने से पिछले साल 40 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई।
इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, एक जमाना था जब पता नहीं चलता था कि सड़क पर गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क भाजपा सरकार आने के बाद न केवल सड़कें चकाचक हुई है, बल्कि पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है।
मंडला में 1261 करोड़ की 329 किमी की सड़क परियोजनाओं का गडकरी ने किया शिलान्यास
इन सड़कों का शिलान्यास
5 सड़क परियोजनाओं की लागत 1262 करोड़ रुपए हैं। स्वीकृत परियोजनाएं में 146 करोड़ की लागत से बनने वाली 36 किलोमीटर कुंडम से शहपुरा नेशनल हाईवे क्रमांक 45 का 2 लेन मय पेव्हड शोल्डर में निर्माण कार्य। 241 करोड़ की लागत से बनने वाली 73 किलोमीटर​​​​​​​ शहपुरा से डिण्डोरी नेशनल हाईवे क्रमांक 45 का 2 लेन मय पेव्हड शोल्डर में निर्माण कार्य, शहपुरा, शाहपुर एवं डिंडौरी बायपास ​​​​​।329 करोड़ की लागत से बनने वाली 86 किलोमीटर​​​​​​​ डिंडौरी से सागरटोला नेशनल हाईवे क्रमांक का 2 लेन मय पेव्हड शोल्डर में निर्माण कार्य, गाडासरई, माधोपुर, रूसा एवं बरनई बायपास।492 करोड़ की लागत से बनने वाली 101 किलोमीटर डिंडौरी से मंडला नेशनल हाईवे क्रमांक 543 का 2 लेन मय पेव्हड शोल्डर में निर्माण कार्य, चाबी, लिंगामाल, इंद्रमाल एवं खमरिया बायपास​​​​​​​।53 करोड़ की लागत से 33 किलोमीटर समनापुर से बजाग मार्ग का उन्नयन कार्य शामिल है।




Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :